मेरठ

गृह मंत्रालय के आदेश केे बाद खुलने लगी दुकानें, हो गई भीड़भाड़, फिर डीएम ने दिए ये निर्देश

Highlights पुलिस को मौके पर पहुंच संभालनी पड़ी स्थिति व्यापारियों ने दिया केंद्र सरकार का हवाला डीएम अनिल ढींगरा रेड जोन का दिया हवाला  
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2020, 12:28 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लागू हुए लॉकडाउन में सरकार ने छूट का दायरा बढ़ा दिया है। अब जरूरी सामानों से जुड़ी दुकानों के अलावा गैरजरूरी सामानों की दुकानें और सेवाएं भी शर्तों के साथ खुल सकेंगी। इसको लेकर जैसे ही केंद्रीय गृह मंत्रालय के नए आदेश शनिवार को जारी हुए तो व्यापारियों में खलबली मच गई। मेरठ के कई इलाकों में व्यापारियों ने दुकानें खोल ली। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर सभी दुकानें बंद कराई गई। वहीं डीएम अनिल ढींगरा को इस बारे में बयान जारी करना पड़ा। बता दे कि आज सुबह आम लोगों के साथ ही दुकानदारों भी असमंजस में पड़ गए। दरअसल, सरकार के नोटिफिकेशन में जिन बारीक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उसने इस कन्फ्यूजन को बढ़ाया।

डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि मेरठ में दुकानें नहीं खुलेंगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन तक यही स्थिति रहेगी। डीएम ने बताया कि मेरठ रेड जोन में शामिल है, जो जिले रेड जॉन वाले हैं वहां पर दुकान खोलने की अनुमति नहीं मिलेगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया कि मेरठ में दुकानें नहीं खुलेंगी। अपने टाइम तक रहेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन व जरूरी सामानों से जुड़ी दुकानों के अलावा गैरजरूरी सामानों की दुकानें और सेवाएं भी शर्तों के साथ खुल सकेंगी।

दुकानों के खुलने का गृह मंत्रालय का आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए चल दिए। इतना ही नहीं जब पुलिस दुकानों को बंद कराने पहुंची तो लोगों ने मोबाइल से यह आदेश भी दिखाया। जिसको लेकर डीएम को बयान जारी करना पड़ा। तब जाकर लोगों ने दुकानों को बंद किया। दुकानों के खुलने की जानकारी होने पर लोग घरों से बाजार की ओर चल दिए, लेकिन हकीकत पता चलने पर वापस लौट आए।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप