मेरठ

Honor killing in Meerut : मिस्ड काल से शुरू प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पिता ने बेटी की हत्या कर नाले में फेंका सर

Honor killing in Meerut लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मिली युवती की सर कटी लाश की गुत्थी आज पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि युवती के पिता ने बेटी के प्रेम संबंधों के चलते उसकी हत्या की और उसके सर को काटकर नाले में बहा दिया। पुलिस नाले से सिर को बरामद करने का प्रयास कर रही है। मृतक युवती का नाम शाहिना था और उसके पिता का नाम शाहिद।

2 min read
Aug 17, 2022
Honor killing in Meerut : मिस्ड काल से शुरू प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पिता ने बेटी की हत्या कर नाले में फेंका सर
Honor killing in Meerut : मिस्ड काल से शुरू प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पिता ने बेटी की हत्या कर नाले में फेंका सर

Honor killing in Meerut मेरठ में सनसनी बनी युवती की सिरकटी लाश की पहेली पुलिस ने सुलझा ली है। मेरठ क्राइम ब्रांच और थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मिलकर हत्या का राजफाश कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला आनर किलिंग का सामने आया है। जिसमें बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या कर उसका सिर काट दिया और उसको नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता शाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया है। नाले से मृतहा शाहिना का सर बरामद करने के लिए खोजबीन जारी है। शाहिद को हिरासत में लेकर पुलिस युवती का सिर बरामद करने के लिए ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है।


गत शुक्रवार को थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सुबह कब्रिस्तान के पास युवती का सर कटा शव मिला था। शव चादर में लपेट कर फेंका गया था। युवती का सिर काटकर हत्यारोपी अपने साथ ले गए थे। एक सप्ताह बाद पुलिस ने मृतका की पहचान करते हुए हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। मृतका समर गार्डन की रहने वाली शाहिना है। शाहिना का प्रेम प्रसंग एक युवक से चल रहा था। परिवार के लोग उसके प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे। समाज में बदनामी होती देख युवती के परिजन इससे काफी क्षुब्ध थे। इसी को लेकर परिजनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद परिजन शव को कब्रिस्तान के पास फेंक गए और गर्दन काट कर सिर अपने साथ ले गए और उसको ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने मृतका के पिता शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि शाहिद से पूछताछ कर जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि एक युवती का चादर में लिपटा शव गत शुक्रवार को मिला था। जिसका सिर कटा हुआ था। युवती के हत्याकांड को खोलना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम और लिसाडी गेट थाना पुलिस ने पूरे मामले को एक सप्ताह के भीतर ही खोल दिया है। युवती के सिर व हत्यारोपियों की तलाश के लिए डाग स्क्वाड और फोरेंसिंक टीम को बुलाया गया था। जिनसे मिले कुछ सबूतों के आधार पर ही हत्यारोपियों तक पुलिस पहुंच सकी है।

Published on:
17 Aug 2022 07:40 pm