
Srikant tyagi case update : 21 को नोएडा की महापंचायत में जुटेगा त्यागी समाज, सांसद पर लगाए गंभीर आरोप
Srikant tyagi case update नोएडा में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी से पार्टी ने भले ही पल्ला झाड़ लिया हो। लेकिन त्यागी समाज श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आ खड़ा हुआ है। त्यागी समाज ने आगामी 21 अगस्त को नोएडा में बड़ी महापंचायत करने का ऐलान किया है। जिसमें करीब 12 राज्यों से त्यागी समाज के पदाधिकारी और जिम्मेदार लोग भाग लेंगे। इसी महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं त्यागी समाज ने नोएडा सांसद महेश शर्मा के बहिष्कार का फैसला किया है।
मेरठ के एक होटल में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें त्यागी समाज के जिम्मेदार और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में सांसद महेश शर्मा द्वारा किए गए व्यवहार की आलोचना की गई। वहीं नोएडा के चर्चित श्रीकांत त्यागी प्रकरण में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने बताया कि आगामी 21 अगस्त को त्यागी समाज नोएडा में बड़ा आंदोलन करेगा। त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम और गैंगस्टर लगाना ठीक नहीं है। इससे त्यागी समाज में काफी रोष है। त्यागी समाज के लोगों का कहना था कि श्रीकांत त्यागी पर बदले की भावना से कार्रवाई की गई है।
नोएडा में 21 अगस्त को होने वाली त्यागी महापंचायत आंदोलन में हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी त्यागी समाज के लोग शामिल होंगे। इस दौरान गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सुरेश त्यागी ने कहा कि यह सब राजनीति साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को थाने में बैठाकर पूछताछ की गई और उसको डराया धमकाया गया ये कानून के खिलाफ है। उस महिला का अधिकार है पूछने का कि उसको छह बजे के बाद थाने में क्यों बैठाया गया।
Published on:
16 Aug 2022, 10:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.