मेरठ

Honour Killing: प्रेम विवाह से नाराज भतीजे ने बुआ को सरेआम गोलियों से भूना, एक दिन पहले ही हुर्इ थी बेटी

कांवड़ यात्रा की वजह से शहर में हार्इ अलर्ट, अफसरों में मचा हड़कंप  
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 9:42 AM IST
meerut
Honour Killing: प्रेम विवाह से नाराज भतीजे ने बुआ को सरेआम गोलियों से भूना, एक दिन पहले ही हुर्इ थी बेटी

मेरठ। एक तरफ मेरठ में कांवड़यात्रा को लेकर हाईअलर्ट है। पूरी पुलिस व्यवस्था कांवड़ यात्रा में लगी हुई हैं। थानों और शहर में तैनात रहने वाले पुलिसकर्मी भी कांवड़ यात्रा में ड्यूटी पर लगाए गए हैं। थाने खाली पड़े हैं और ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। बीच शहर में हाईअलर्ट के बाद भी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जनपद में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी ऑनरकिलिंग की बड़ी घटना है। आॅनरकिलिंग की दूसरी घटना शहर में सनसनी फैल गई। वारदात भरे बाजार हापुड़ रोड स्थित शोहराब गेट नौ गजा पीर के पास हुई। महिला ससुरालियों के साथ अस्पताल से घर की ओर जा रही थी। एक दिन पहले ही उसने लड़की को जन्म दिया था। महिला रिक्शा में सवार थी। आरोप है कि भतीजे ने अपने एक साथी के साथ बुआ को गोली से भून दिया। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी बब्लू को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

प्रेम विवाह करने से नाराज थे परिजन

घटनाक्रम के अनुसार लिसाड़ी रोड जाली वाली गली निवासी हिना ने शाहपीर गेट निवासी राशिद के साथ दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने से हिना के परिजन नाराज चल रहे थे। घटना सोमवार शाम साढ़े पांच बजे के आस-पास हुई। हिना ने एक दिन पूर्व अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर सुसराल वाले हिना को लेकर ई रिक्शा से घर की ओर जा रहे थे। रिक्शा में हिना के साथ उसकी दो जेठानी बैठी थी। आरोप है कि तभी बाइक से हिना का भतीजा बब्लू अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौच करने के बाद हिना को गोली मारी दी। गोली लगते ही रिक्शा में सवार महिलाओं ने शोर मचा दिया। कुछ लोगों ने युवकों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। हिना को अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शहर में हाईअलर्ट के बाद भी दिनदहाडे़ हत्या

दिनदहाड़े मेरठ में हाई अलर्ट होने के बावजूद महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर कोतवाली रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थ्ल का निरीक्षण किया और अस्पताल में जाकर परिजनों से बात की। परिजनों ने बताया कि हिना ने प्रेम विवाह किया था, जिसको लेकर मृतका का भतीजा बब्लू कई बार धमकी दे चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी और बब्लू को गिरफ्तार कर लिया।

बोले अधिकारी

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मृतका हिना ने प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया। उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी आरोपी से हत्या के कारणों के लिए पूछताछ की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला