1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज के लिए पति ने पत्नी के साथ सुहागरात के दिन रचा यह षडयंत्र, आप भी दंग रह जाएंगे

पुलिस से की पत्नी ने शिकायत, पति के खिलाफ मामला दर्ज  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 Aug 2018, 10:22 PM IST

meerut

दहेज के लिए पति ने पत्नी के साथ सुहागरात के दिन रचा यह षडयंत्र, आप भी दंग रह जाएंगे

मेरठ। दहेज का दानव आज भी समाज को घुन की तरह खा रहा है। दहेज के लालच में लोग किस हद तक गिर सकते हैं, इसका उदाहरण मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जिस युवती ने दुल्हन बन अपने पति के साथ सात फेरे लिए। उसके साथ जीने-मरने की कसम खाई उसी पति ने उसके साथ सुहागरात को ऐसा घिनौना काम करके उसे घर से निकाल दिया और अब धमकी दे रहा है कि अगर पुलिस में शिकायत की तो वह उसे बर्बाद कर देगा। बेचारी पति की सताई पत्नी कुछ दिन तो चुप रही, लेकिन जब परिवार वालों ने पूछा तो उसने आपबीती बता दी।

यह भी देखेंः लंदन की गर्लफ्रेंड ने कॉलकर मांगे 25 हजार, फिर उड़ा लिए युवक से इतनी रकम

पत्नी की अश्लील वीडियो बना ली

शादी के पश्चात अपनी ससुराल विदा हुई विवाहिता जब सुहागरात की सेज पर थी तो उसके पति ने चुपचाप उसके अश्लील वीडियो बना डाली। इसके बाद पति ने दूसरे दिन उसे घर से निकाल दिया। निकालते समय चेतावनी दी कि अगर उसने दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया तो वह उसके वीडियो को सार्वजनिक कर देगा और सोशल मीडिया पर डाल देगा। युवती की शादी मेडिकल क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवक से दो महीने पहले बड़े ही धूमधाम से हुई थी। एसएसपी कार्यालय पहुंची लड़की ने बताया कि पति और उनके परिजन शादी में दिए गए दहेज से नाखुश थे। इसलिए पति ने सुहागरात को उसे घर से निकालने का षडयंत्र रचा। पति ने सुहागरात से पहले कमरे में मोबाइल छिपा कर उसका कैमरा आन कर दिया। उसके अश्लील वीडियो बना ली। सुबह उसने पत्नी को धमकी दी कि यदि वह अपने पिता से और दहेज लेकर आए। इतना कहकर पति ने उसे मायके भेज दिया। लड़की ने अपने पिता से बात बताई।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में मुस्लिम महिलाआें ने उठायी फतवों के खिलाफ आवाज, कही ये बड़ी बातें

डेढ़ महीने तक कोर्इ लेने नहीं आया

युवती का कहना है कि डेढ़ महीने तक जब ससुराल से कोई लेने नहीं आया तो उसने फोन किया, लेकिन उसके पति ने फोन नहीं उठाया। इस पर उसने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। शिकायत करने के बाद उसके पति ने उसका वीडियो फेसबुक और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोमवार सुबह एसपी क्राइम शिवराम यादव से मिली युवती ने बताया कि यदि उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी क्राइम ने बताया कि मेडिकल थाने में मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए हैं। आरोपित पति के खिलाफ आइटी एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर पति के घर जब पुलिस ने दबिश दी तो वह घर से फरार था।

यह भी पढ़ेंः ब्राह्मण युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल, थाने का घेराव करके दिया अल्टीमेटम

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश