मेरठ

Honour Killing: परिजनों ने पहले बेटी का शव पहचानने से किया इनकार, फिर गुपचुप किया सुपुर्द-ए-खाक, तनाव

मेरठ के सरधना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी  
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 11:49 PM IST
meerut
nagaur

मेरठ। मेरठ में एक और honour killing का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध करार दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार युवती का प्रेम प्रसंग दूसरे सम्प्रदाय के युवक से होने के कारण परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामला दो साम्प्रदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है।

युवती का शव मिलने से सनसनी

मामला सरधना के मढियाई गांव का है। जहां पर संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लापता युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने शव को पहचानने से पहले इंकार किया और उसके बाद शव लेकर बिना किसी को बताए पुलिस के पहुंचने से पहले ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि युवती के प्रेम संबंध दूसरे सांप्रदाय के युवक के साथ थे। इससे युवती के परिजन नाराज चल रहे थे। परिजनों ने युवती की कई बार पिटाई भी की, लेकिन वह फिर भी नहीं मानी।

26 सितंबर से लापता थी युवती

युवती अचानक से बीती 26 सितंबर से लापता हो गई थी। इसकी रिपोर्ट या सूचना भी परिजनों ने थाने में नहीं दी थी। क्षेत्र में उसी दिन से युवती के हत्या की चर्चा थी। ऑनर किलिंग होने की जानकारी जब थाना पुलिस को हुई तो वह भी मामले को दबाने में जुट गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस व परिजन कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।

26 में हुई लापता, 27 को शव बरामद

बताते चलें कि युवती मंढियाई गांव की निवासी है और वह बीती 26 सितंबर को अचानक से लापता हो गई थी। उसके बाद दूसरे दिन यानी 27 सितंबर की रात को उसका शव शवगंग नगर से बरामद हुआ था। परिजनों ने इस पूरी घटना को पुलिस से भी छुपाए रखा। आज सुबह गांव पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की तब जाकर मीडिया के संज्ञान में भी मामला आया। गौरतलब है कि गंगनगर के पास शव पड़ा होने की सूचना जब युवती परिजनों को लगी तो उन्हाेंने भी शव को पहचानने से इंकार कर दिया था। इसके बाद परिजन फिर थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे और शव को लेकर उसको गुपचुप तरीके से सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

परिजनों ने यह लिखकर दिया

परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि कि युवती मानसिक रूप से कमजोर थी। पहले भी कई बार घर से जा चुकी है। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती का प्रेम प्रंसग चल रहा था। वह प्रेमी के साथ निकाह की जिद पर अड़ी थी, जबकि परिजन किसी और से उसका निकाह करना चाह रहे थे। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। पूरे घटनाक्रम में युवती के परिजन शक के दायरे में हैं। इस बारे में एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जांच के आदेश थाना पुलिस को दिए जा चुके हैं। अगर आॅनरकिंलिग का मामला है तो इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला