मेरठ

पत्नी ने शराब पीने से किया मना तो नशेड़ी पति ने बेलन मारकर फोड़ दिया सिर

Highlights: -आए दिन शराब को लेकर होता है घर में विवाद -थाने में पत्नी ने दी नशेड़ी पति के खिलाफ तहरीर
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2021, 1:24 PM IST
demo

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। एक महिला ने अपने पति को शराब पीने से मना किया तो नशेड़ी पति ने बेलन मारकर उसका सिर फोड़ दिया। वहीं महिला अगर जान बचाने के लिए बाहर नहीं भागती तो नशेड़ी पत्नी की जान ही ले लेता। पति-पत्नी के बीच हंगामे की सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और उन्होंने आरोपी को किसी तरह से शांत किया। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर पीडिता ने आरोपित पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

दरअसल, मामला थाना लालकुर्ती क्षेत्र के ऊंचा मोहल्ला का है। जहां पर कुनाल नामक युवक अपनी पत्नी प्रियंका के साथ निवास करता है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। देर रात उसका पति कुनाल शराब पीकर घर आया था। पत्नी ने उसे कम शराब पीने के लिए कहा तो दोनों के बीच विवाद बढ गया। शराब को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी बीच कुनाल ने पत्नी प्रियंका के सिर पर बेलन मारकर उसका सिर फोड़ दिया।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। महिला ने लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर आरोपित पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। लालकुर्ती थाना प्रभारी बृजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला