मेरठ

प्रेमी के साथ पत्नी को देखा तो हो गया बखेड़ा, फिर पति को ही भिजवा दिया थाने

Highlights मेरठ के मेडिकल क्षेत्र के गांव कमालपुर का मामला पति का आरोप- प्रेमी के साथ पहले भी जा चुकी पत्नी पुलिस ने पत्नी के बखेड़े के बाद पति को हिरासत में लिया      
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2019, 6:40 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ के मेडिकल क्षेत्र के गांव कमालपुर में हैरत कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी को प्रेमी के साथ बाइक पर जाते देखा तो उसका रास्ता रोकने पर हंगामा हो गया। पत्नी ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पति से तलाक दिलवाने और जेल भिजवाने की मांग को लेकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने पति के खिलाफ मारपीट और शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के युवक की शादी आठ साल पहले हुई थी। युवक का आरोप है कि पत्नी पहले भी तीन बार अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है। इस बार उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही थी। युवक ने अपनी बहन और रिश्तेदारों के साथ दोनों के पास पहुंचा और उनका रास्ता रोक लिया। इस पर महिला ने बखेड़ा कर दिया। महिला ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी कि पति और ननद उसकी हत्या कराना चाहते हैं। कंट्रोल रूम की सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला के पति को थाने ले आयी।

इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने पुलिस से कहा कि उसे अपने पति से तलाक चाहिए। यदि पुलिस तलाक नहीं दिला सकती तो पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। महिला ने थाने में पति से मारपीट की कोशिश की। मेडिकल पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि महिला प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही थी, इसम मामले में महिला ने पति पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला