3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: प्रदूषण ने बारिश की उम्मीदों पर फेरा पानी, अगले दो दिन के लिए जारी अलर्ट, देखें वीडियो

Highlights मंद पड़ी हवा और प्रदूषण के बाद बिगड़े मौसम के हालात हवा की रफ्तार धीमी होने से प्रदूषण का स्तर और बढ़ा अगले 48 घंटे में बारिश के आसार पर भी लगा विराम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Oct 2019, 1:05 PM IST

meerut

मेरठ। जनपद में बुधवार को सुबह से ही धुंध छाई हुई है, हालांकि आर्द्रता का अधिकतम स्तर 90 के पार पहुंच चुका है, जो कि बारिश के लिए पर्याप्त है। आद्र्रता का न्यूनत स्तर इस समय 75 बना हुआ है। मंगलवार को भी स्मॉग ने जिले को अपनी गिरफ्त में लिया हुआ था। रात में स्मॉग का असर ऐसा था कि लोगों की आंखों से आंसू बह रहे थे और आंखों में मिर्च जैसी जलन हो रही थी। दिवाली पर हुई आतिशबाजी और धीमी चल रही हवा से जिले की हवा और अधिक जहरीली हो गई है। दिन भर आसमान में छाई धुंध से शहर की हवा के हालात बेहद खराब और खतरनाक श्रेणी में पहुंच गए।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या पर फैसला आने से पहले प्रदेश में लागू होगा मेरठ मॉडल, जानिए क्यों, देखें वीडियो

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के पूरे आसार बने हुए हैं, लेकिन अगर प्रदूषण ऐसे ही बना रहा तो यह बारिश की स्थिति को कमजोर कर देगा। तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण वातावरण में प्रदूषण का स्तर जबरदस्त तरीके से बढ़ गया है। ऐसे में अगर बारिश नहीं होती है तो हवा और जहरीली हो जाएगी। यह आबोहवा बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी खतरनाक साबित हो रही है। घातक वायु प्रदूषण की मार के बीच मौसम ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन तो नहीं हुए। जबकि बुधवार को सुबह से ही धुंध छाई हुई है। आज भी सूर्य के दर्शन होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन आद्र्रता का अधिकतम स्तर 94 फीसदी रहा जबकि न्यूनतम 75।

यह भी पढ़ेंः छेड़छाड़ करने पर दो बहनों ने मनचलों को धुना, पुलिस नहीं पहुंची तो खुद पकड़कर ले गई थाने

आमतौर पर आद्र्रता का स्तर 90 पार करते ही बारिश की प्रबल संभावना बन जाती है, लेकिन यह मौसम में बदलाव नहीं, बल्कि प्रदूषण के कारण हुआ है। जिस कारण अभी तक पानी नहीं बरसा है। जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी। बदले हालातों के चलते अब मौसम वैज्ञानिक आरए सेंगर का कहना है कि प्रदूषण के कारण बारिश की संभावना अब क्षीण हो रही है। हालांकि अभी बारिश की कुछ हद तक संभावना बनी हुई है। आगामी 31 नवंबर तक मौसम के यूं ही बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम पारा 17 तक लुढ़का। पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताहभर में यह 17 और 18 के बीच ही बना रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश