मेरठ

पति ने जिस पत्नी की लिखवाई अपहरण की रिपोर्ट, एक सप्ताह से प्रेमी के साथ उड़ाती मिली गुलछर्रे

विवाहिता थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली है। सदर बाजार और महिला थाना पुलिस ने सोमवार रात होटल में छापा मारकर महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 3:53 PM IST
couples.jpg

मेरठ. पति ने जिस पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट लिखवाई और उसकी तलाश में रात-दिन एक कर दिया। बेचारा भूखा-प्यासा अपनी पत्नी को तलाशता फिर रहा था। लेकिन उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक सप्ताह से होटल में रहकर गुलछर्रें उड़ा रही थी। पुलिस ने विवाहिता और उसके प्रेमी को मेरठ के भैसाली बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया और थाने ले आई।

होटल में छापा मारकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

विवाहिता थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली है। सदर बाजार और महिला थाना पुलिस ने सोमवार रात होटल में छापा मारकर महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। महिला को कंकरखेड़ा थाने ले जाकर पति के सामने पूछताछ की गई। विवाहिता ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। पुलिस विवाहिता के प्रेमी से पूछताछ कर रही है।

ये था मामला

थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी एक युवक की पत्नी घर से सामान लाने के लिए निकली थी। लेकिन वह वापस नहीं लौटी तो पति ने थाने में महिला के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पति से विवाहिता का मोबाइल नंबर लेकर उसको सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन थाना सदर बाजार के आसपास मिली। पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे ढूंढ लिया।

थाने ले गई पुलिस

विवाहिता भैसाली बस अडडे के पास स्थित एक होटल में अपने प्रेमी के साथ गुलछर्रे उड़ाती मिली। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां पर विवाहिता ने पति के संग जाने से इंकार कर दिया। पति ने शर्त रखी कि वह बच्चे को अपने पास ही रखेगा। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ और पति अपने बच्चे को लेकर थाने से चले गए। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि महिला बालिग है और प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला