मेरठ

फेसबुक पर प्यार, लव मैरिज के बदले मिली मौत, हताश बाप ने दर्ज कराई FIR

सीओ सरधना आरपी शाही के मुताबिक, दीपक और रूबी के एक साल की बेटी भी थी, जिसकी कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2021, 2:30 PM IST
facebook.jpg

मेरठ. लखनऊ की युवती को मेरठी युवक से फेसबुक के जरिए प्यार हो गया। दोनों ने शादी का फैसला किया। हालांकि युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन बेटी की जिंद के आगे परिजन हार गए और शादी कर दी। लव मैरिज के बाद युवती अपने पति के घर मेरठ चली आई। लेकिन यहां पर पति से लव मैरिज के बदले उसको मौत मिली।

आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है पुलिस

पिछले एक साल से बेटी से बात करने के लिए परेशान मां-बाप ने जब मेरठ पहुंचे तो उनको पता चला कि उनका दामाद बेटी की हत्या कर अपने परिवार के साथ फरार है। इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने एसएसपी के यहां पर शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश भी दी गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

ये है मामला

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-दो निवासी रामचंद्र एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी से मिले। रामचंद्र ने कहा कि उनकी बेटी रूबी ने चार साल पूर्व प्रेम-प्रसंग के चलते मेरठ के सरधना मोहल्ला छावनी निवासी दीपक नामक युवक से लव मैरिज की थी। चार दिन पहले 21 अगस्त को दीपक का फोन रामचंद्र के मोबाइल पर आया। उसने बताया कि रूबी की एक साल पूर्व मौत हो गई है। इसका पता लगने पर रामचंद्र मेरठ पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को इसके बारे में बताया।

एसएसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

एसएसपी ने सीओ सरधना आरपी शाही को इस प्रकरण में निर्देश दिए कि जांच करके कार्रवाई करें। इंस्पेक्टर सरधना बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ दीपक के घर पहुंचे, जहां ताला लगा मिला। बताया कि दीपक के पिता की भी करीब एक साल पहले मौत हो गई। संपत्ति के बंटवारे को लेकर दीपक ने अपना मकान बदल लिया था। पुलिस वहां भी गई, लेकिन परिवार गायब मिला। सीओ सरधना आरपी शाही के मुताबिक, दीपक और रूबी के एक साल की बेटी भी थी, जिसकी कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। रामचंद्र की तहरीर पर रूबी की हत्या का मुकदमा सरधना थाना में नामजद दीपक निराला व उसके परिवार पर दर्ज हो गया।

ऋषिकेश में हुई थी संदिग्ध हालत में मौत

पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक अपनी पत्नी रूबी और परिवार के साथ ऋषिकेश गया था। जहां पर रूबी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और दीपक ने वहीं पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दीपक ने अपने ससुर रामचंद्र को फोन पर बताया था कि रूबी की बीमारी के चलते ऋषिकेश में मौत हुई है।

एक साल से नहीं हुई बेटी से बात

रामचंद्र ने बताया कि रूबी का अक्सर उनके पास फोन आता था। एक साल से उसका कोई फोन नहीं आया। उन्होंने दीपक को कई बार कॉल की, लेकिन वह बार-बार उन्हें गलत जानकारी देता रहा। पुलिस के मुताबिक, रूबी की शादी से परिवार के लोग खुश नहीं थे। शायद यहीं वजह थी कि परिवार के लोग रूबी से फोन पर ज्यादा बात नहीं करते थे। दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला