31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में तैनात कमांडो पत्नी के उत्पीड़न से परेशान

एसएसपी कार्यालय पर सुनवाई कर रहे सीओ संजीव दीक्षित ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सिपाही के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 7 Sep 2021, 1:04 PM IST

camando.jpg

मेरठ. गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में तैनात कमांडो इन दिनों अपनी पत्नी के उत्पीड़न से परेशान है। आरोप है कि पत्नी के उत्पीड़न के कारण न तो वह ठीक तरह से गृहमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी कर पा रहा है और न चैन से रह पा रहा है। कमांडो ने मेरठ में पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है।

यह भी पढ़ें : ध्यान से देखिए इस छात्रा को, सुराग बताने वाले को मिलेंगे 25 हजार, इस नंबर पर करें फोन

कमांडो के खिलाफ मेरठ में दर्ज है दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

कमांडो ने पत्नी पर आरोप लगाया कि शादी के दूसरे ही दिन जेवर और रुपये लेकर मायके चली गई। उसके परिजन पत्नी को लेने के लिए उसके मायके गए तो उसने आने से इंकार कर दिया। शिकायत की सुनवाई के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। कमांडो के खिलाफ मेरठ के थाना नौचंदी में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज है। जिसकी जांच चल रही है। सिपाही को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शादी के दूसरे दिन ही जेवर और नगदी लेकर गई मायके

एसएसपी ऑफिस पहुंचे जिला बागपत के थाना खेकड़ा के सैदपुर कला गांव निवासी बल्लू पुत्र रामफल ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है। जो कमांडो की ट्रेनिंग लेने के बाद गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में तैनात है। बल्लू ने बताया कि 10 दिसंबर 2020 में उसकी शादी मेरठ के संजय नगर निवासी आंचल पुत्री अनिल कुमार से हुई थी। उसके मुताबिक शादी के अगले ही दिन आंचल अपने भाइयों के साथ जेवर व नगदी लेकर मायके चली गई थी।

निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन

कई दिनों बाद उसने व परिजनों ने पत्नी आंचल को लाने का प्रयास किया था। बावजूद इसके पत्नी ने नौचंदी थाने में उसके और परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित ने पत्नी व पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी कार्यालय पर सुनवाई कर रहे सीओ संजीव दीक्षित ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सिपाही के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है। सिपाही को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : फर्जी लोन मामले में बैंक अफसरों और सीए को आरोपी बनाएगी सीबीआई

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश