मेरठ

पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले दोस्त का किया यह हाल, पुलिस भी रह गर्इ दंग

मेरठ के किठौर का मामला, पुलिस की पूछताछ में पति ने दिया यह जवाब
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 2:09 PM IST
meerut
पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले दोस्त का किया यह हाल, पुलिस भी रह गर्इ दंग

मेरठ। यूपी में एंटी रोमियो स्क्वायड कितना सक्रिय है, लगातार हो रही बहू-बेटियों केे साथ हो रही छेड़खानी की घटनाआें से सामने आ रहा है। जनपद में एक पिता ने अपनी चार बेटियों की रक्षा की गुहार प्रधानमंत्री आैर मुख्यमंत्री से की है, तो दूसरा मामला किठौर का सामने आया है। यहां पति का दोस्त महिला से सरेआम छेड़खानी करता था, तो पति ने खुद छेड़खानी करने वाले को सबक सिखाने की ठान ली।

हत्या करके तमंचा लेकर पहुंचा थाने

मेरठ के किठौर क्षेत्र में पति ने पत्नी से छेड़छाड़ करने वाले अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज खुलासा उस समय हुआ जब आरोपी पति तमंचा लेकर खुद ही थाने में सरेंडर करने पहुंच गया। थाना किठौर क्षेत्र काा है। जहां युवक की पत्नी के साथ पास ही में रहने वाला उसका दोस्त पिछले काफी समय से गलत हरकतें कर रहा था। पत्नी ने जब यह बात पति को बताई तो उसने पहले अपने दोस्त को समझाया, लेकिन जब वह नहीं माना तो फिर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को रजवाहे में डाल दिया आैर अपनी पत्नी को हत्या के बारे में बता दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया।

घरवालों ने पूछा कपिल के बारे में

हत्या करने के बाद पति पूरे दिन एेसे ही घूमता रहा। इधर जब दोस्त घर नहीं पहुंचा तो मृतक के घरवालों ने पति से दोस्त के बारे में पूछा। इसके बाद वह घबरा गया आैर मामला खुलने से पहले ही हत्या में प्रयुक्त तमंचे के साथ थाने पहुंच गया आैर दोस्त की हत्या के बारे में बताया। उसकी बात सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। उसकी निशानदेही पर रजवाहे से शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली। उधर पति की मानें तो उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। दोस्त को सबक सिखाने के इरादे से उसने हत्या की है, ताकि कोई दूसरे की पत्नी पर गलत नजर न डाल सके।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला