31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां हुर्इ रिमझिम से शुरुआत, अब अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार

मौसम विज्ञानियों ने मानसून की अच्छी बारिश की संभावना जतार्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Jun 2018, 11:27 AM IST

meerut

यहां हुर्इ रिमझिम बारिश से शुरुआत, अब अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार

मेरठ। गुरुवार की सुबह यहां रिमझिम बारिश हुर्इ। इससे कुछ लोगों को राहत मिली, अब अगले चार दिन अच्छी बारिश के आसार हो गए हैं। हालांकि इस हल्की बारिश के कारण बिजली गुल होने के बाद बिजली-पानी को लेकर परेशानी भी झेलनी पड़ी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार की सुबह हल्की बारिश अनुमान के अनुसार ही हुर्इ है, अब कर्इ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना प्रबल हो गर्इ है।

यह भी पढ़ेंः यूपी पुलिस भर्ती के दौरान युवक ने अपनाया ऐसा हथकंडा कि पुलिस अफसर भी रह गए दंग

यह भी पढ़ेंः डायबिटीज से पीड़ित हैं तो भोजन में इसे करें शामिल, जड़ से खत्म हो जाएगी यह बीमारी

मेरठ आैर आसपास हल्की बारिश

वेस्ट यूपी-एनसीआर गर्मी में झुलस रहा है। सप्ताहभर से मेरठ आैर आसपास का तापमान 40 डिग्री से उपर चल रहा है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपनी संभावनाएं जतार्इ हैं। इनमें गुरुवार से लगातार चार दिन तक अच्छी बारिश के अासार जताए गए थे। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे मेरठ आैर आसपास रिमझिम बारिश हुर्इ। इसे सुबह का मौसम सुहावना हो गया आैर तापमान में भी गिरावट आयी। मौसम विज्ञानी एन. सुभाष का कहना है कि गुरुवार की सुबह बारिश होने के बाद वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश का मानसून आ रहा है। गुरुवार के बाद मानसून के तेज होने की संभावना प्रबल हो गर्इ है। उन्होंने बताया कि वेस्ट यूपी के कुछ जनपदों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः सपा सरकार की पोल खोलने में दर्ज हुए मुकदमों पर भाजपा नेताआें ने कहा-इससे तो अखिलेश राज ही अच्छा था

पांच घंटे की बिजली आपूर्ति बाधित

गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे आयी रिमझिम बारिश के दौरान पूरे शहर की बिजली गुल हो गर्इ। पीवीवीएनएल के अफसरों का कहना है कि बारिश के कारण लाइनें ट्रिप कर गर्इ, इन्हें ठीक कराया गया है। करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को बिजली के साथ पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। बिजली आपूर्ति सुबह करीब दस बजे सामान्य हो सकी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश