मेरठ

VIDEO: ईद के बाद अपनी ससुराल नहीं गई शबाना तो दे दिया तलाक, फिर बैठी पंचायत में हुआ ये काम

खास बातें मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला ससुराल पक्ष ने घर में घुसने का प्रयास, दुकान के ताले तोड़े पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति      
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2019, 6:06 PM IST
meerut

मेरठ। तीन तलाक प्रकरण में पंचायत बैठी। पंचायत में समझौते की कोई राह नहीं दिखाई दी। इसके बाद ससुराल पक्ष ने मारपीट की अफवाह उड़ा दी। मौके पर ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। ससुराल पक्ष के लोगों के हाथ में लाठी-डंडे और हाकियां थी। लड़की पक्ष से पहुंचे युवक पक्ष के लोगों ने जमकर तोड़फोड़ मचाई। जिसमें दुकान का शटर तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं मकान के दरवाजे भी तोड़ दिए।

हंगामा की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों से भी स्थिति नहीं संभली। इसके बाद मौके पर सीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ को तितर-बितर किया। तब जाकर स्थिति काबू में हुई। इसके बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना लिसाड़ी गेट के जाकिर कालोनी क्षेत्र का यह मामला है। करीब चार वर्ष पूर्व वसीम की शादी शबाना के साथ हुई थी। शबाना ईद में अपने घर आई थी। इसके बाद वह अपने ससुराल नहीं जा रही थी। जिसको लेकर उसके पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद महिला के ससुराल पक्ष के लोग आज बातचीत के लिए शबाना के घर आए थे।

जिस पर घर के भीतर ही पंचायत चल रही थी। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि लड़की पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के साथ मारपीट कर दी है। इसके बाद लड़की की ससुराल के अन्य लोग भी लाठी-डंडे और लोहे की राॅड लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लड़की के घर के दरवाजे और शटर आदि को तोड़ दियां। वे भीतर घुस गए और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप