मेरठ

Weather Alert: बारिश को लेकर फिर से मौसम विभाग का अलर्ट

Weather Alert: मेरठ सहित एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश होगी।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2021, 10:49 AM IST
monsoon_2021.jpg

Weather Alert: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के जिलों में 20 मिमी. बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद आगामी 28 सितंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस वजह से आमलोगों को हल्की उसम और गर्मी से निजात मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हवा का चक्रवाती क्षेत्र वातावरण में बन रहा है। इस स्थिति में बारिश की प्रबल संभावना अब आगामी रविवार तक बन रही है।

रविवार तक बारिश के प्रबल आसार

मौसम विभाग की माने तो गुरुवार से लेकर आगामी दिनों में हुई बारिश की अपेक्षा दिन काफी हल्का रहेगा। दिन का तापमान भी लगभग 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम व पश्चिमी के जिलों में भारी बारिश की संभावना है जो रविवार तक जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है।

25 सितंबर तक बना हुआ है चक्रवाती प्रवाह

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व-मध्य और बंगाल की खाड़ी से लगने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र में 25 सितंबर तक चक्रवाती प्रवाह बना हुआ है। यह प्रवाह 48 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ेगा। इसका प्रभाव 26 सितंबर को देखने को मिलेगा और यहां बारिश की संभावना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने के कारण पश्चिम राज्य और इसके आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना है।

मौसम में दिख रहा है सुधार

बता दे कि बीते तीन दिनों से मेरठ और एनसीआर की सड़कों पर पानी भरा है। बुधवार को मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार जमकर बारिश हुई। यह बंगाल की खाड़ी में दो डिप्रेशन के कारण हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि मेरठ और आसपास के इलाकों में बुधवार की बारिश के बाद मौसम में सुधार दिख रहा है।

अन्य हिस्सों में भी बारिश के आसार

मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम केंद्र ने सप्ताहांत में बंगाल की खाड़ी में दो चक्रवात बनने की आशंका जताई है। दो चक्रवात बंगाल-ओडिशा तट की ओर बढ़ रहे हैं। एक के 26 सितंबर और दूसरे के 28 सितंबर को तटीय इलाकों से टकराने की आशंका जताई जा रही है। इससे मेरठ सहित एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश होगी।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला