2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नव दंपति को योगी सरकार मिला गिफ्ट ‘शगुन किट’, जीवन के साथ बदलेगा किस्मत

स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए नव दंपति को शगुन किट वितरित करने की योजना बनाई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 22 Sep 2021, 2:35 PM IST

wedding.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के हर नवविवाहिता दंपति को अब योगी सरकार की ओर से ऐसा अनोखा उपहार दिया जाएगा। जिससे नवदंपति जोड़ों की किस्मत के साथ जीवन भी बदल सकता है। योगी सरकार की ओर से यह उपहार नवदंपति को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। यह उपहार शगुन किट के रूप में मिलेगा।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण

परिवार नियोजन को बढावा दे रही है सरकार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए नव दंपति को शगुन किट वितरित करने की योजना बनाई गई है। यही नहीं विशेषज्ञों की मदद से इन नवदंपति को परिवार नियोजन के उपाए बताए जाएंगे। इसके अलावा सास-बहू सम्मेलन में बेटे को भी आमंत्रित किया जाएंगा। इस कार्यक्रम में बेटे को अपनी पत्नी और अपनी मां की खूबियों के बारे में बताया जाएगा। सास-बहू संग बेटे के इस कार्यक्रम में लोगों को परिवार नियोजन के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेषज्ञ परिवार नियोजन से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।


20 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चलाए जा रहे मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान अब जिले में शुरू हो गया है। 20 अक्टूबर तक यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। मेरठ के कई केंद्रों दौराला, मवाना, हस्तिनापुर आदि केंद्रों में इस तरह के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं।

नव दंपति को बनाया जाएगा अतिथि

आशा कार्यकत्रियों द्वारा ऐसे लोग जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे हैं या फिर एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं हैं उनको परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं ऐसे दंपत्ति जिनका पहला बच्चा विवाह के दो वर्ष बाद हुआ हो और दूसरे बच्चों में कम से कम तीन वर्ष का अंतराल हो, इन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। यह आदर्श दंपत्ति बताएंगे कि इसके क्या-क्या फायदे हैं। कार्यक्रम का अतिथि नव दंपति को बनाया जाएगा।

सही जवाब देने वाले को किया जाएगा सम्मानित
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सही जवाब देने वालों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान विगत एक वर्ष के दौरान चिन्हित दंपत्ति को परिवार नियोजन साधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने को 'शगुन किट' का वितरण भी किया जाएगा। विजयी प्रतिभागियों को यह किट नवदंपति द्वारा वितरित कराई जाएगी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को मेरठ से उठाया, धर्मांतरण को लेकर जल्द खुलासा करेगी सुरक्षा एजेंसी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश