2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को मेरठ से उठाया, धर्मांतरण को लेकर जल्द खुलासा करेगी सुरक्षा एजेंसी

मौलाना कलीम पर अनगिनत धर्मांतरण कराने के आरोप हैं। संदिग्ध गतिविधि के चलते इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 22 Sep 2021, 2:05 PM IST

maulana.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद से देर रात करीब नौ बजे इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस टीम ने धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एटीएस कुछ ही घंटो बाद लखनऊ में जल्द ही खुलासा करने जा रही है। कलीम की गतिविधियां संदिग्ध होने का शक जताया गया था। रात नौ बजे मौलाना अपने साथियों के साथ जैसे मेरठ से फुलत के लिए रवाना हुए थे, इसी दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। जब तक चार मौलाना को हिरासत में लेने का हल्ला मचता कि सुरक्षा एजेंसियां उनको लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण

पूछताछ के लिए एटीएस लखनऊ ले गई

बता दें कि मौलाना कलीम सिद्दीकी इस्लामिक विद्वान हैं। देश से लेकर विदेशों तक उन्हें पूछा जाता हैै। इसके साथ ही वह फुलत के मदरसा जामिया इमाम वलीउल्लाह इस्लामिया के निदेशक भी हैं। मंगलवार शाम सात बजे मौलाना कलीम सिद्दीकी अपने अन्य मौलानाओं साथियों के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आए थे। रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद वह अपने साथियों के साथ गाड़ी से वापस फुलत के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें उठा लिया और तुरंत ही लखनऊ रवाना हो गई। जिसके बाद से लखनऊ में उनसे पूछताछ की जा रही है।

कुछ घंटों में एटीएस करेगी खुलासा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौलाना कलीम सिद्दीकी धर्मांतरण कराने के शक में एटीएस ने रास्ते से उठा लिया। मौलाना कलीम पर अनगिनत धर्मांतरण कराने के आरोप हैं। संदिग्ध गतिविधि के चलते इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर थे। मौलाना के मेरठ आने की जानकारी एजेंसी को पहले से थी। यही वजह है कि जांच एजेंसी ने वापसी के दौरान उन्हें पकड़ लिया। अब धर्मांतरण के मामले में मौलाना से पूछताछ के बाद एटीएस कुछ घंटों बाद खुलासा करने जा रही है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : आर्मी कैंटीन से शराब खरीदने से पहले अब जान ले ये नए नियम

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश