मेरठ

Weather Alert: मौसम ने फिर ली करवट, 48 घंटे का यलो अलर्ट जारी

Weather Alert: मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि काले बादलों का डेरा अभी रविवार तक रहेगा। शुक्रवार को भी काले बादलों ने डेरा डाला था।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2021, 1:54 PM IST
monsoon_2021.jpg

मेरठ. एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा सूबे में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। मेरठ समेत प्रदेश के कई जिलों में देर रात से चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 26 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है।

मेरठ मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि काले बादलों का डेरा अभी रविवार तक रहेगा। शुक्रवार को भी काले बादलों ने डेरा डाला था। लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी व हल्की एवं मध्यम बारिश जारी रह सकती है।


मौसम विभाग ने 24 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। जबकि शुक्रवार को ग्रीन और शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दे इस महीने सितंबर में बारिश ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बारिश के चलते जहां फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं अब इससे जानमाल की भी हानि हो रही है। बारिश के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जिलों में मकान और दीवारें धराशाही हुई हैं। जिससे अब तक करीब 8 लोगों की जान विभिन्न जिलों में जा चुकी है।

मेरठ और सहारनपुर मंडल में बारिश ने बुरी तरह से कहर बरपाया है। बारिश के चलते कई मवेशियों की भी मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून की विदाई का समय चल रहा है। इस कारण अब होने वाली बारिश को मानसून की अंतिम बारिश माना जा रहा है। इसके बाद अचानक से मौसम में बदलाव आएगा।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला