2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाइनीज मांझे ने ले ली बी फार्मा छात्र की जान

पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 24 Sep 2021, 1:18 PM IST

accident_1.jpg

,,

मेरठ. खतरनाक चाइनीज मांझे ने बीफार्मा छात्र की जान ले ली। छात्र बाइक से खतौली जा रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मांझे की चपेट में आ गया। गर्दन कटने से लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिट एंड रन मामले में मेरठ देश में चौथे नंबर पर, एक साल में हुई 152 मौतें

इलाज के दौरान हुई मौत

खतौली के रसूलपुर कैलोरा गांव निवासी चंद्रपाल का छोटा बेटा अजय बीफार्मा कर रहा था। लावड़ में अपने मामा राजपाल के यहां रह रहा था और पल्हैड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में काम सीख रहा था। अजय की भाभी का दो दिन पहले चारा काटने वाली मशीन से हाथ कट गया था। वह मेरठ शहर के एक अस्पताल में भर्ती है। उसे देखने के बाद अजय बाइक से अपने गांव रसूलपुर कैलोरा जा रहा था। रुड़की रोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। लहूलुहान होकर अजय बाइक से सड़क पर गिर गया। यह देख मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस को जानकारी देते हुए अजय को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई।

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

चिकित्सकों के मुताबिक, मांझे से गर्दन में गहरा कट लग गया था। कई नसें कट गई थीं। जिस वजह से काफी खून बह गया और अजय को बचाया नहीं जा सका। पुलिस से घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रसूलपुर कैलोरा गांव में रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : इस जेल में है मुगल गार्डन जैसा लॉन और कश्मीर जैसा बगीचा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश