मेरठ

Weather Forecast: पहाड़ों में हो रहा है बड़ा ‘बदलाव’, अगले कुछ दिनों तक ठंडा रहेगा मौसम

Highlights: -18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने गिराया तापमान -अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी आया काफी नीचे -अभी ठंडी हवाओं के झोके ऐसे ही बनाए रखेंगे तापमान -वायु प्रदूषण में भी आई गिरावट
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2021, 10:02 AM IST
Weather forecast
Weather forecast

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मेरठ और आसपास के जिलों में इस समय 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान को गिरा दिया है। जिसके चलते अधिकतम तापमान में इस समय 4 डिग्री की कमी आई है। जो तापमान कुछ दिन पहले तक 32 डिग्री तक पहुंच चुका था, तेज ठंडी हवाओं के चलते वह 29 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं न्यूनतम तापमान भी इस समय 17 पर पहुंच चुका है जो कि दो दिन पहले तक 22 तक पहुंच था। यानी न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री का अंतर आया है।

बता दें कि इन दिनों पहाड़ों में बरफ पिघलने का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। उत्तरांचल के ऊपरी हिस्सों में पिघली बर्फ के बाद से चल रही ठंडी हवाओं के चलते पारा धड़ाम हो चुका है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी एक सप्ताह तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार हैं। अभी ये ठंडी हवाएं तापमान की रफ्तार पर ब्रेक लगाएंगी। मंगलवार को मेरठ जिले में एक्यूआई यानी वायु प्रदूषण भी काफी सुधरा हुआ है। जिले में वायु प्रदूषण 110 तक पहुंच चुका है। जो कि काफी अच्छी स्थिति मानी जा रही है। आसमान बिलकुल साफ है।

गौरतलब है कि दो दिन पहले तक जिले का तापमान अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच चुका था। जिसके चलते सूरज के तेवर भी काफी तीखे हो चुके थे। बढ़ते तापमान के चलते लोगों ने घरों में कैद होना शुरू कर दिया था। दिन में धूप में लोगों ने निकलना कम कर दिया था। फरवरी के अंतिम दिनों में ही मई जैसे तेवर दिखने लगे थे। लेकिन अब दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान कम कर दिया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप