मेरठ

मेरठ के डबल मर्डर में गोलियां बरसाने वाला इनामी बदमाश जगबीर शिकंजे में

पुलिस ने आरोपियों पर कर रखी है 25-25 हजार की घोषणा, साकेत चौराहे से गिरफ्तार किया
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2018, 12:57 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में मां-बेटे की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी जगबीर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बुजुर्ग महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस ने इन आरोपियों पर 25-25 हजार के इनाम की घोषणा की थी। इन आरोपियों में से एक जगबीर को सरूरपुर पुलिस ने साकेत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

परतापुर क्षेत्र के सोरखा गांव में सनसनीखेज तरीके से डबल मर्डर को अंजाम दिया गया। हत्यारों ने मां-बेटे की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। मां की हत्या करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में सोरखा गांव में वृद्ध महिला एक अन्य महिला से बात कर रही थी, तभी तीन बदमाश तमंचे लेकर वहां पहुंचे और महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। महिला को मौत की नींद सुलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। महिला पर गोली चलाते समय एक बदमाश पास की दूसरी महिला से बात करता दिख रहा है। तीसरे हत्यारोपी की पहचान पुलिस के लिए पहेली बनी हुई थी।

गैंगस्टर है जगबीर

पुलिस ने मुखबिर के आधार पर तीसरे हत्यारोपी की पहचान जगबीर के रूप में की। जगबीर सरूरपुर क्षेत्र का गैंगस्टर हैं और इस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। महिला की हत्या करने से पहले बदमाश उसके बेटे की हत्या करके आए थे। मामले को लेकर एसपी सिटी ने बताया कि मां-बेटे की हत्या के पीछे उनका गवाही देना था। 2016 में भी परिवार महिला के पति की हत्या कर दी गई थी। जिसमें मां-बेटे दोनों गवाह थे। दोनों पर गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन दोनों गवाही देने के लिए अडे हुए थे। जिस कारण दोनों की हत्या की गई। उन्होंने कहा अन्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला