8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजीपी ने उत्‍तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के लिए किया बड़ा ऐलान

मेरठ की पुलिस लाइन में बनी क्राइम ब्रांच की नई बिल्डिंग का उद्धघाटन करने पहुंचे थे उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Feb 10, 2018

up dgp

मेरठ। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए शासन ने एक योजना तैयार की है। इसके लिए जल्द ही कॉप ऑफ मंथ पुरस्कार भी शरू किया जाएगा। इसके तहत एसएसपी से नीचे रैंक के पुलिसकर्मियों को यह सम्‍मान दिया जाएगा और यह पूरे महीने सबसे अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी को दिया जाएगा। यह जानकारी उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार को मेरठ में दी। वह मेरठ की पुलिस लाइन में बनी क्राइम ब्रांच की नई बिल्डिंग का उद्धघाटन करने पहुंचे थे। जाते-जाते पुलिस के मुखिया नें मेरठ जोन की पुलिस को एनकाउंटर के लिए शाबासी भी दी।

भाजपा ने किया उपाध्‍यक्षों व क्षेत्रीय अध्‍यक्षों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

देखें वीडियो- जिम ट्रेनर गोलीकांड में बड़ा खुलासा

व्‍यापारियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया सुरक्षा कोष

डीजीपी हेलीकॉप्टर से लगभग 11 बजे मेरठ पुलिस लाइन पहुंचे। उनको सबसे पहले गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने मेरठ जोन के नौ जिलों के एसएसपी समेत आईजी व एडीजी के साथ बैठक कर क्राइम की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्‍होंने बताया कि राज्‍य में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए नया मॉडल तैयार किया गया है। इसके लिए व्यापारी सुरक्षा कोष भी बनाया गया है। व्‍यापारियों को सुरक्षा मिलने के बाद यूपी में इंवेस्टर्स ज्यादा से ज्यादा आ सकेंगे।

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में राजनाथ सिंह के बेटे को मिला यह पद

गाजियाबाद: अर्धनग्‍न होकर धरने पर बैठे किसान मंगू खान की मौत

महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगा पूरा फोकस

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार किसी जिले में पहुंचे डीजीपी ने कहा कि एक साल में अपराध कम हुआ है। अधिकारियों को अपने मन की बात बताना और उनका मनोबल बढ़ाना ही इस मीटिंग का उदेश्य है। उन्‍होंने यह भी बताया कि अपराध रोकने और उसे क्रैक डाउन करने में मेरठ जोन पूरे प्रदेश में नंबर-1 है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि आगे भी अपराध पर इसी तरह नियंत्रण जारी रहेगा और महिलाओं की सुरक्षा पर पूरा फोकस रहेगा।

16 फरवरी को है सूर्य ग्रहण, इन राशि के लोगों की खुलेगी किस्‍मत

सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये काम

जल्‍दी पहुंचेगी 1090

उन्‍होंने कहा कि जल्द ही शिकायकर्ता को शिकायत की एसएमएस के जरिए स्वीकृति प्राप्त होगी। इसके अलावा 1090 का रिस्पांस टाइम 26 मिनट से घटाकर 14 मिनट कर दिया गया है। वहीं, डायल 100 को और बेहतर किया गया है। आज 200 नई मोटरसाइकिलों का बेड़ा इसमे जोड़ा जा रहा है। उनके अनुसार, आज फोर्स की कमी है और आगे भी रहेगी लेकिन हमारा नैतिक मनोबल कम नहीं होता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग