
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक दुष्कर्म पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने एक फिर देश को शर्मसार करने के साथ ही झकझोर कर रख दिया है। मौत के बाद एफआईआर हुई। 32 साल की इस महिला ने खुद को समाप्त करना ही बेहतर समझा, क्योंकि घर के अंदर उसके साथ ऐसा हुआ।
परिजनों के मुताबिक रविवार रात महिला गांव में देवी पंडाल दर्शन को गई थी। उसका पति ससुर को लेकर दवा कराने दूसरे गांव गया था। रात एक बजे जैसे ही महिला घर के अन्दर गई तो पीछे से घात लगाए बैठे गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच पड़ताल में आरोपी पक्ष के लोगों ने महिला के चरित्र पर सवाल उठाए। यह सुन महिला बेहद व्यथित हो गई। बलात्कार के मामले पूरे देश में बढ़ रहे हैं, लेकिन उत्तरप्रदेश के हालात वाकई हैरान कर देने वाले हैं।
उत्तरप्रदेश में असुरक्षित महिलाएं
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बलात्कार के मामलों ने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। हाल ही में हुई बुलंदशहर की घटना के बाद उत्तर प्रदेश और राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 1 साल, 2014 से 2015 में बलात्कार के मामलों में 161 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तर प्रदेश राज्य क्राइम ब्यूरो द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2014 में उत्तर प्रदेश में 3,467 बलात्कार की घटनाएं हुई, जबकि 2015 में ये बढ़कर 9,075 हो गई।
बलात्कार का प्रयास करने वाली घटनाओं में भी 30 फीसदी का इजाफा
राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2014 के आंकड़ों के मुताबिक अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में हर साल बलात्कार की घटनाओं में बढोतरी हो रही है और यह राष्ट्रीय औसत से लगभग दोगुना हो चला है। पूरे देश में जहां वर्ष 2010 में 22,172 से 2014 में 36,735 तक बलात्कार का घटनाओं में 65 फीसदी का इजाफा देखने के मिला, वहीं उत्तर प्रदेश में इस दौरान वर्ष 2010 में 1,563 घटनाएं, 2014 में 3,467 घटनाएं यानी 121 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
Published on:
05 Oct 2016 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
