3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं’, CM सम्राट चौधरी के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सात हत्याओं के आरोपी व्यक्ति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मंच पर मौजूद IAS-IPS अधिकारियों से पूछा कि क्या वे ऐसे लोगों के साथ काम करके सम्मानित महसूस करते हैं या अपमानित।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 3 Nov 2026, 4:54 PM IST

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव सम्राट चौधरी के बयान पर किया पलटवार, फोटो सोर्स- ANI

Tejashwi Yadav Statement on Bihar Government: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान को लेकर अब प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दरअसल, तेजस्वी ने सीएम के बयान का एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि उनको आड़े हाथों लिया है।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'बिहार में ‘क्राइम’ भले ही ‘क्राइम’ हो, लेकिन ‘अपराध’ नहीं!' उन्होंने आगे लिखा कि यह बात ऐसे व्यक्ति की ओर से कही जा रही है, जिस पर सात हत्याओं के मामले में आरोपी होने का दावा किया जा रहा है और जिसे मोदी जी द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री ने चयनित किया है।

मंच पर मौजूद IAS और IPS अधिकारियों से सवाल

तेजस्वी ने मंच पर मौजूद IAS और IPS अधिकारियों को भी निशाने पर लेते हुए सवाल किया कि क्या वे ऐसे लोगों के साथ काम करके खुद को सम्मानित महसूस करते हैं या अपमानित? उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या उन्होंने इस व्यक्ति को बिहार को बर्बाद करने का ठेका दे रखा है?

सीएम का वो बयान, जिस पर मचा घमासान

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव के द्वारा शेयर किया गया वीडियो 17 सेकंड का है, जिसमें बिहार के मुखिया सम्राट चौधरी प्रदेश से अपराधियों को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। इसके साथ वह यह स्वीकार कर रहे हैं कि बिहार में क्राइम हो सकता है लेकिन अपराध नहीं हो सकता है। अब इसी बयान को लेकर आरजेडी के तेजस्वी राज्य और केंद्र सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं।

मधुबनी फायरिंग कांड पर तेजस्वी का हमला

बिहार के मधुबनी में पुलिसकर्मी की गोली से एक ग्रामीण की मौत के मामले पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जवाब मांगा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप हैं और वह घटना के बाद से फरार है, तो उसे पकड़ने के लिए सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जा रहे हैं? तेजस्वी ने यह भी पूछा कि आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी होगी या उसका एनकाउंटर किया जाएगा?

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़