मेरठ

VIDEO: आयकर टीम ने व्यापारी के घर और प्रतिष्ठान पर मारे छापे, बैंक खातों में हेरफेर की चल रही जांच

Highlights मेरठ के भावनपुर के जेई गांव में छापेमारी गुरुवार सुबह 6 बजे से चल रही है कार्रवाई व्यापारी के घर सात सदस्यों की टीम पहुंची
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Dec 2019, 12:58 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ में आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने गुरुवार सुबह 6 बजे तड़के थाना भावनपुर क्षेत्र के जेई गांव में व्यापारी (Trader) के आवास और प्रतिष्ठान पर एक साथ छापा (Raid) मारा। व्यापारी का नाम बांके लाल गोपी चंद है। सुबह 6 बजे जब सात सदस्यीय टीम गांव पहुंची और व्यापारी के घर को घेरा तो हड़कंप मच गया। आयकर टीम ने व्यापारी के प्रतिष्ठान पर भी छापेमारी की है।

आयकर के छापे के दौरान व्यापारी के बैंक खातों में बड़ी हेराफेरी की बात सामने आ रही है। टीम द्वारा व्यापारी के आवास पर देर रात तक जांच-पड़ताल किए जाने की संभावना है। आयकर विभाग की टीम की इस कार्रवाई से जिले के तमाम व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने गांव के किसी व्यक्ति को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी। व्यापारी के रिश्तेदार भी बाहर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर वापस लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहली बार किसी के यहां आयकर की छापेमारी हुई है। छापेमारी टीम के लोगों ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान