मेरठ

Diwali 2021: दीपावली पर फूलों में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, 200-250 रुपये किलो बिक रहा गेंदा

Diwali 2021: कोरोना संक्रमण काल के दौरान फूलों की खेती करने वाला किसान बदहाल हो गया था। किसान को फूल तोड़कर खेतों के बाहर फेंकने पड़े थे। लेकिन आज उसी किसान के चेहरे पर इन्हीं फूलों के कारण मुस्कान बिखरी हुई है। कारण इस बार दीपावली पर फूलों के दामों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2 min read
Nov 03, 2021

Diwali 2021: इस समय जहां एक ओर हर चीज महंगाई के शिकंजे में जकड़ी हुई है। वहीं दूसरी ओर दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए फूलों की माला भी काफी महंगी हो गई है। गुलाब, गेंदा और कमल के फूलों में बेतहाशा महंगाई बढ़ गई है। इस बाद दीपावली के चलते फूलों में रिकार्ड तोड़ महंगाई आ गई। इस समय थोक बाजार में गेंदा का फूल 150 से 200 रुपये प्रतिकिलो महंगा हो गया। वहीं फुटकर में इस समय 200-250 रुपये किलो फूल बिक रहा है।

10 वर्ष में पहली बार दीपावली पर फूलों में महंगाई

फूल कारोबारी इस बार फूलों के दाम बढ़ने से हैरान हैं। वहीं उनका कहना है कि पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण काल में फूल की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसलिए किसानों ने इस बार फूलों की खेती कम की। जिसके चलते इस बार फूल का उत्पादन कम हुआ और डिमांड अधिक होने से इसकी कीमत बढ़ गई।

कारोबारियों का कहना है कि गेंदा और अन्य फूलों के दाम पिछले 10 वर्षों में कभी इतने कभी नहीं बढ़े। बुधवार को गेंदा 150-200 रुपये प्रतिकिलो के भाव में बिका। आज इसके और अधिक बढ़ने की संभावना है। त्यौहारी मौसम के बाद शादी-ब्याह के मौके पर आने वाले दिनों में फूल के दाम और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर गेंदा 50-70 रुपये प्रति किलो बिकता रहा है।

सोमवार देर रात लावड़ की फूल मंडी में गेंदे के फूलों के ढेर लगे हुए थे। बिक्री भी जमकर हो रही थी। काफी संख्या में खरीदार धड़ाधड़ फूलों की खरीदारी कर रहे थे। त्योहार के मौसम में बढ़े दामो से किसानों से लेकर व्यापारी तक बेहद खुश है।

Published on:
03 Nov 2021 11:33 am
Also Read
View All

अगली खबर