
UP Assembly Elections 2022: समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित महिला सभा सम्मेलन कार्यक्रम में सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने जो कार्य महिलाओं के लिए किए भाजपा सरकार ने वे सभी कार्य बंद कर दिए हैं। कहा कि इस सरकार ने रसोई का बजट बिगाड़कर रख दिया है, आगामी चुनाव में महिलाएं इस सरकार को हिला देंगी।
भाजपा का खेल, खा गई चीनी, पी गई तेल
मेरठ में सपा महिला सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचीं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि यह है भाजपा का खेल, खा गई चीनी, पी गई तेल। इतनी महंगाई है इसमें आम जनता इतना महंगा सिलेंडर कैसे खरीदेगी, रोजगार खत्म हो गया है। भाजपा सरकार में नौकरी कम करने का काम किया है। कन्या विद्या धन नहीं मिल रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं के लिए जो काम किए, भाजपा सरकार ने बंद कर दिए हैं।
किसानों को इस सरकार ने रौंदा
लीलावती ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई अस्पताल नहीं बनवाया। महंगाई ने रसोईघर का संतुलन बिगाड़ दिया है। आधी आबादी महंगाई से त्रस्त है। अब परिवर्तन होकर रहेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाएं भाजपा सरकार को बता देंगी, सरकार को हिला देंगी। उन्होंने कहा कि सपा ने समाजवादी पेंशन योजना लागू की थी, लेकिन भाजपा ने कुछ नहीं किया। पेंशन भी बंद कर दी। किसानों को इस सरकार ने रौंदा है। किसान और महिलाएं इस सरकार को कभी माफ नहीं करेंगी।
Published on:
3 Nov 2021, 11:18 AM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.