मेरठ

बढ़ा कोरोना संक्रमण तो बंद होने लगे स्कूल, स्थगित होने लगी परीक्षाएं, लॉकडाउन को लेकर आशंका

स्थगित हुईं बेसिक परीक्षाएं बढ़ रहा कोरोना संक्रमण लोगों को सता रहा लॉकडाउन भय
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2021, 6:36 PM IST
corona
corona

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. वर्ष 2020 के मार्च से शुरू हुआ कोरोना संक्रमण कुछ माह काबू में रहने के बाद एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं लोगों को एक बार फिर से मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में अब लोगों काे दोबारा से लॉकडाउन ( lockdown ) की आशंका की चिंता सता रही है।

यह अलग बात है कि लॉकडाउन काे लेकर साेशल मीडिया पर चल रही अफवाहों काे शासन खारिज कर चुका है लेकिन लोगों के मन में अभी भी आशंका है। बतादें कि प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 24 से 31 मार्च तक होली का अवकाश घोषित करने का निर्देश दिये जाने के बाद परिषदीय स्कूलों में 25 व 26 मार्च को होने वाली वार्षिक परीक्षा टल गई हैं। परीक्षा की नई तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सोमवार शाम बुलाई थी जिसमें कई फैसले किए गए। कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में होली का अवकाश 24 से 31 मार्च तक घोषित करने का निर्देश दिया है। लिहाजा बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा को टालने का फैसला किया है। बीएसए सतेंद्र कुमार ढाका ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा की तारीखें तय की जाएंगी। वार्षिक परीक्षा टलने की वजह से परिषदीय स्कूलों में पहली अप्रैल से शुरू होने वाला शैक्षिक सत्र भी टल सकता है।

बता दें कि पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा की घोषणा कर की गई थी। ये परीक्षाएं 25 और 26 मार्च को होनी थी। परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च को स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक में घोषित किया जाना था। रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के भी फैसला लिया गया था लेकिन कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वार्षिक परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।

Updated on:
23 Mar 2021, 6:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला