सैलून मालिक का आरोप है कि युवती ने कुछ युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। आराेपाें के ही अनुसार इस दौरान सैलून कर्मी को इसलिए भी ज्यादा पीटा गया क्याेंकि उसने रुद्राक्ष की माला पहन रखी थी। सैलून स्वामी ने कर्मचारी और खुद के साथ मारपीट करने, हजारों की नगदी व सामान लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में रविवार शाम को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उधर, रविवार को घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।