इस क्रम में पुलिस ने गाड़ी में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर हुड़दंग करते हुए अराजकता फैलाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी गाड़ी को सीज किया है। पुलिस का साफ तौर पर कहना है कि यदि आवारागर्दी करते हुए युवक पाए गए तो निश्चित तौर पर इसी तरह की कार्रवाई उनके खिलाफ की जाएगी। दरअसल, गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अराजकता फैलाने वाले, अपने वाहन पर आपत्तिजनक चिन्ह, लेख, प्रदर्श, इशारे तथा अनैतिक रूप से मॉडिफाइड कराकर अराजकता फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवारा ऑपरेशन के नाम से विशेष अभियान चलाया हुआ है।