वीडियो में दरोगा कहते नजर आ रहे हैं कि 10 बज गए है तो कैसे दुकान खोले हो। जिस पर दुकानदार ने कैमरे पर बोला कि हमने दुकान दस बजे बन्द कर दी। अब सफाई हो रही है। आप देख रहें हैं, आप कैसे यहां आए हैं, ये बताने की जरूरत नहीं हम जानते हैं। इस दौरान दरोगा ने अपना मोबाइल कैमरे से दुकानदार का फ़ोटो खींचा और बोला तूने नई केंटीन बनाई है, चेक करने आया था।