मेरठ

शाम होते ही पूरे मेरठ की शराब की दुकानों पर इस वजह से छा गया सन्‍नाटा, पत्‍नियों ने कहा- थैंक्‍यू

शहर में पहली बार एेसा नजारा देखकर चौंक गए सभी
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 11:40 AM IST
meerut
शाम होते ही पूरे मेरठ की शराब की दुकानों पर इस वजह से छा गया सन्‍नाटा, पत्‍नियों ने कहा- थैंक्‍यू

मेरठ। बुधवार को मेरठ की शराब की दुकानों का नाजारा बिल्कुल अलग था। शराब की दुकान और मयखानों में पियक्कडों का टोटा था। माडर्न शाॅप भी खाली पड़ी हुई थी। आमतौर पर जिन शराब की दुकानों पर शाम होते ही भीड़ जुट जाती थी। उन पर बुधवार की शाम के बाद से एशिया कप में भारत आैर पाकिस्तान के बीच हुए मैच का असर देखा गया। शराब की दुकान पूरी तरह से सूनी थी और दुकान पर बैठे सेल्स मैन मोबाइल पर गेम खेलते नजर आए। सेल्स मैनों का कहना था अगर भारत-पाक मैच की कोई एक बड़ी सीरिज चली तो इसका असर सर्वाधिक शराब की दुकानों पर पड़ेगा। इससे ठेकेदारों को भी जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मैच देखने में व्यस्त रहे

भारत-पाक मैच का जुनून किस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। इसका जीता जागता उदाहरण मेरठ के शराब के ठेकों पर देखने को मिला। जहां बुधवार को पियक्कड़ों ने मैच के दौरान शराब पीने से परहेज किया। सेल्स मैनों का कहना था कि यह पहली बार ऐसा हो रहा है जबकि मैच के दौरान बिक्री बिल्कुल नहीं के बराबर हुई है। उन्होंने कहा कि इसका कहीं न कहीं कारण प्रशासन और पुलिस भी है जिसने माॅडल शाप पर लगे टीवी भी उतरवा दिए। इन टीवी पर मैच आता था तो लोग शराब पीते हुए टीवी देखते थे, लेकिन प्रशासन और पुलिस ने उपद्रव या किसी घटना का अंदेशा जताते हुए टीवी को हटवा दिया था। वहीं बुधवार को शाम पांच बजे के बाद से सड़कों पर पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई थी। जिसके कारण सड़क पर खड़े होकर शराब पीने वालों की खूब शामत आई। इसलिए लोगों ने घर पर ही बैठकर मैच देखने में भलाई समझी।

पत्नियों ने दिया मैच को धन्यवाद

जिनके पति प्रतिदिन शराब पीकर घर आते हैं और बिना पिए उनकी कोई शाम नहीं कटती। उन लोगों की पत्नियों ने भारत-पाक मैच को धन्यवाद दिया। जिसके कारण उनके पति घर पर ही रहे और शराब भी नहीं पी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला