मेरठ

इस गेंदबाज के सामने खौफ खाते हैं पाकिस्तानी, यह फिर इनकी गिल्लियां बिखेरने को तैयार

एशिया कप क्रिकेट में 19 सितंबर को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला  
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 12:59 PM IST
meerut
इस गेंदबाज के सामने खौफ खाते हैं पाकिस्तानी, यह फिर धमाल मचाने को तैयार

मेरठ। वैसे तो दुनिया का बड़े से बड़ा बल्लेबाज इस गेंदबाज के सामने खौफ खाता आया है, लेकिन जितने पाकिस्तानी बल्लेबाज इस गेंदबाज के सामने खौफ खाते आए हैं, उतने कोर्इ नहीं। अपने पहले मुकाबले से लेकर अब तक पाकिस्तान के बल्लेबाज इस गेंदबाज के सामने खुलकर रन नहीं बना सके आैर आसानी से अपना विकेट इस गेंदबाज के खाते में डालकर पेवेलियन लौट जाते हैं। यह गेंदबाज पीठ की चोट की वजह से फिर टीम इंडिया में लौट आया है। 19 सितंबर बुधवार को एशिया कप के मुकाबले में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में टीम इंडिया का दारोमदार इसी गेंदबाज के कंधे पर है।

हफीज पहली ही गेंद पर आउट

मेरठ के भुवनेश्वर कुमार फिर टीम इंडिया में लौटे हैं, तो पाकिस्तानी बल्लेबाजों में खौफ है। भुवनेश्वर की मारक इन आैर आउट स्विंग गेंदबाजी पाकिस्तान उनके कॅरियर के पहले मैच से देखते आ रहे हैं। भुवनेश्वर ने अपने कॅरियर का पहला इंटरनेशनल मैच टी-20 फार्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में 25 दिसंबर 2012 को खेला था आैर पहले ही आेवर में पाकिस्तानी आेपनर नासिर जमशेद को दो रन बोल्ड करके आगाज किया था। इस मैच में भारत हालांकि हार गया, लेकिन भुवनेश्वर ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से सबको चौंका दिया था। उन्होंने इस मैच में चार आेवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए थे। फिर इसके पांच दिन बाद 30 दिसंबर 2012 चेन्नर्इ में भुवनेश्वर को अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलने को मिला। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी आेपनर मोहम्मद हफीज को अपनी पहली ही गेंद पर आउट करके रिकार्ड बना दिया। पहले ही वनडे की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भुवनेश्वर दुनिया के 17वें आैर भारत के सदगोपालन रमेश के दूसरे गेंदबाज बने थे। साथ ही टी-20 व वनडे में पहले आेवर में विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने। इसके बाद से भुवनेश्वर ने पाकिस्तान के साथ हर मुकाबले में अपना खौफ बरकरार रखा आैर कभी आसानी से रन नहीं बनाने दिए। भुवनेश्वर कुमार के काेच संजय रस्तोगी का कहना है कि भुवनेश्वर ने शुरू से अपनी स्विंग पर कड़ी मेहनत की है। लाइन-लेंथ आैर स्विंग पर नियंत्रण की गजब की काबलियत है।

भुवनेश्वर का गेंदबाजी रिकार्ड

टेस्ट-21 टेस्ट-63 विकेट, रन बनाए-552

वनडे-88 मैच-90 विकेट, रन बनाए-409

टी-20- 29 मैच-29 विकेट, रन बनाए-21

Updated on:
19 Sep 2018, 12:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला