मेरठ

बीमार बेटी को चर्च लेकर पहुंचा परिवार तो अलर्ट हुआ खुफिया तंत्र, जानिए इसकी वजह

खास बातें मेरठ के सरधना के गांव कपसाड़ का मामला मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना बीमार बेटी को लेकर चर्चा गया था परिवार
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 5:03 PM IST
meerut

मेरठ। सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में रहने वाला अनुसूचित जाति का परिवार अपनी बीमार बेटी को दिखाने के लिए चर्च गया था। परिवार का कहना है कि चर्च के फादर से संपर्क किया तो बेटी को आराम मिलने लगा। इसके बाद उसका ईसाई धर्म के प्रति लगाव गहरा होता गया और उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। इस घटना के बाद से खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। किसी तनाव को देखते हुए पुलिस भी पूरे मामले पर नजर रख रही है।

खुफिया विभाग हुआ अलर्ट

चर्चा है कि सरधना के गांव कपसाड़ के अनुसूचित जाति के बिजेंद्र ने ईसाई धर्म अपनाया है। बिजेंद्र का कहना है कि उसकी बेटी बीमार रहती थी। उसका काफी इलाज कराया था। एक दिन वह बेटी को लेकर चर्च पहुंचा और फादर से संपर्क किया। इसके बाद बेटी को आराम मिलने लगा और वह ठीक हो गई। इसके बाद से बिजेंद्र चर्च में आने लगा और उसके समेत पूरे परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया। सरधना थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक का कहना है कि एक परिवार के धर्म परिवर्तन की बात आयी है। इसमें हालांकि कोई आपत्ति वाली नहीं आ रही, लेकिन मामले की जांच कराई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप