मेरठ

घर के बाहर खेल रहे बच्चे के साथ कुछ हुआ एेसा, मच गया कोहराम

परिवार में मचा हड़कंप, पुलिस पूछताछ में जुटी
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 1:43 PM IST
meerut

मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक युवक ने अपने जीजा के भतीजे का अपहरण कर लिया। मासूम के अपहरण के बाद परिजनों में हड़कंप मचा है। बच्चे के दादा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। न्यू मुमताज नगर चूना भट्टी निवासी इंतजार मजदूरी करता है। इंतजार के पिता फैयाज के अनुसार सुबह उनके दूसरे पुत्र गुलफाम की पत्नी का भार्इ रकान उनके घर आया था। इस दौरान इंतजार का दो वर्षीय पुत्र सुभान घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद फुरकान उनके घर से चला गया। उधर, काफी देर तक सुभान के दिखाई न देने पर परिवार के लोगों ने आस-पास में पूछताछ शुरू कर दी। क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि उन्होंने फुरकान को बच्चा ले जाते देखा था। परिवार के लोगों के मुताबिक उन्होंने फुरकान के मोबाइल पर कॉल की तो उसने खुद को हापुड़ अड्डे पर बताते हुए मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद बच्चे के परिवार में हड़कंप मच गया।

एक को गिरफ्तार किया

मासूम सुभान के दादा फैयाज ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने शौकीन कॉलोनी स्थित घर पर दबिश देकर आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। शाम तक पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी थी। एसओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपी के अन्य साथी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, बच्चे के अपहरण के बाद किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों में कोहराम मचा है। उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी को दोपहर से उठाया हुआ है, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं उगलवा सकी।

नहीं बता रहा कहां है बच्चा

पुलिस ने आरोपी को उठा तो लिया, लेकिन बच्चा कहां है, इसकी जानकारी आरोपी से पुलिस नहीं करवा पाई। आरोपी पुलिस को बार-बार झूठ बोलकर गुमराह कर रहा है।

Updated on:
26 Feb 2018, 1:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान