मेरठ

सलहज की मिठार्इ की मांग पूरी करने के बाद जीजा करने लगा जोर-जबरदस्ती, फिर एेसा कुछ हुआ कि दे गया धमकी

पत्नी के भार्इ ने आरोपी केे खिलाफ दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

2 min read
Aug 03, 2018
घर में अकेली सलहज के साथ जोर-जबरदस्ती पड़ गर्इ भारी, इसके बाद जीजा ने दी यह धमकी

मेरठ। पत्नी के भार्इ के घर आए जीजा ने जब देखा कि सलहज घर में अकेली है तो पहले तो उसने सलहज से मीठी-मीठी बातें कीं। हंसी मजाक का दौर चला। सलहज की फरमाइश पर जीजा बेचारे बाजार से मावे का घेवर भी लेकर आया। सलहज की फरमाइश को जीजा ने कुछ और समझा और सलहज से जोर-जबरदस्ती करने लगा। सलहज के न मानने पर जीजा ने उसके साथ मारपीट भी की। सलहज ने पहले तो इसका विरोध किया, लेकिन जब जीजा नहीं माना तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। लोगों को आता देख जीजा दुम दबाकर भाग गया।

ये भी पढ़ें

लंदन की युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट पर एेसा फंसा युवक कि पुलिस आॅफिस के चक्कर काट रहा अब, जानिए यह पूरा मामला

यह है पूरा मामला

नगर के मोहल्ला तकियाकेत निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी घर में अकेली थी। उसी समय उसका बहनोई सलीम निवासी ग्राम अखलाकपुर थाना जानसठ आ गया। घर में जीजा को आया देख उसकी पत्नी ने खातिरदारी की। हंसी मजाक चली। सलीम ने उसकी पत्नी से उसकी मनपसंद मिठाई पूछी तो उसने घेवर को मनपसंद बताया। सलीम बाजार गया और वहां से घेवर लेकर आया। इसके बाद सलीम उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके बहनोई सलीम ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी ने सलीम की इस गंदी हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गर्इ। उसकी पत्नी की चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख सलीम मौके से भाग गया। जाते समय कोई भी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दे गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ सरधना ने बताया कि तहरीर आई है उसके आधार पर जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

ड्राइवर ने सर्राफ को चकमा दिया दिल्ली में, रिपोर्ट दर्ज हुर्इ मेरठ में, कानपुर से इतना माल बरामद हुआ कि एसएसपी की मेज पड़ गर्इ छोटी
Published on:
03 Aug 2018 09:19 pm
Also Read
View All