मेरठ

कैराना उपचुनाव सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया चौंकाने वाला बयान

कैराना उपचुनाव में भाजपा पर लगाया सरकार के दुरुपयोग का आरोप
2 min read
• •
Updated: 29 May 2018, 5:00 PM IST
Samajwadi party leader
कैराना उपचुनाव सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ने दिया चौंकाने वाला बयान

मेरठ. कैराना उपचुनाव में ईवीएम खराब का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मेरठ पहुंचे समाजवादी पार्टी के एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेद्र अंबेडकर ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सपा एसएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेंद्र आंबेडकर मंगलवार को सूरजकुंड स्थित सपा के एससीएसटी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा पर सरकार का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कैराना उपचुनाव में भाजपा ने सरकार का दुरूपयोग किया। उसने वहां पर जानबूझकर ऐसी ईवीएम मशीनें भेजी, जो पहले से खराब थी, ताकि मतदान प्रभावित हो सके और गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में कम मत पड़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश में भी लोग भाजपा से दुखी हैं। विपक्ष काफी समय से बैलेट से चुनाव कराने की मांग कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार इसको टाल रही है, जबकि ईवीएम में भाजपा हेरफेर करवा रही है। भाजपा सरकार के दबाव में चुनाव आयोग भी है। वह भी कुछ नहीं कर सकता। भाजपा पूरे सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर रही है।

एनकाउंटर के बाद भी नहीं रुक रहे अपराध
उन्होंने कहा कि भाजपा एससी-एसटी को प्रताड़ित कर रही है। मेरठ में दो अप्रैल को हुआ दंगा सरकार द्वारा सुनियोजित था, जिसकी आड़ लेकर योगेश वर्मा को जेल भेजा गया। भाजपा सरकार में प्रतिदिन एनकाउंटर हो रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी अपराध नहीं रूक रहे। इससे साफ पता चलता है कि ये एनकाउंटर फर्जी हो रहे हैं। कैराना और नूरपुर में जनादेश भाजपा के खिलाफ जाएगा। सपा नेता अतुल प्रधान, विपिन मनोठिया, बसपा नेता योगेश वर्मा आदि के खिलाफ मुकदमे कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला