सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के कैराना और नूरपुर उपचुनाव में हुई ईवीएम की खराबी के बाद काफी बवाल मचा था। इसको लेकर सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्षी दलों ने भी कई जगह पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी। इस पर बिजनौर, शामली और सहारनपुर के डीएम ने अपनी रिपोर्ट भी चुनाव आयोग भेज दी थी। मंगलवार को चुनाव आयोग ने घाषणा की कि कैरान लोकसभा क्षेत्र के 73 बूथों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। यह री-पोलिंग बुधवार को सुबह 7 बजे से होगी। वहीं, 31 मई को मतों की गणना की जाएगी, जिसके बाद विजेता का पता चलेगा।