बिजनौर। नूरपुर उपचुनाव में सोमवार को मतदान के दौरान शाम 6 बजे में बाद बूथ में मतदान देने गए मतदाता रात लगभग 8 बजे तक कुछ मतदान केंद्रों पर वोट देते रहे। लगभग 50 से 70 मतदान स्थलों पर बूथों पर लगे मतदाता रात 8 बजे तक वोट देकर अपने घर लौटे। इस क्षेत्र में कुल 62.78 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। ईवीएम मशीनों में खराबी आने से इस क्षेत्र के कुछ मतदान स्थलों पर चुनाव कुछ समय के लिए बाधित भी हुआ, जिसके कारण मतदाता शाम को आकर पोलिंग बूथ की लाइन में लग गया और रात 8 बजे तक मतदान करके अपने घर लौटा।