1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनाव में ‘ईवीएम को लगी गर्मी’, चुनाव आयोग पर हमलावर हुआ विपक्ष

चुनाव आयोग ने ईवीएम में गड़बड़ी के लिए तेज गर्मी और उमस को जिम्मेदार ठहराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 29 May 2018, 8:35 AM IST

evm

उपचुनाव में 'ईवीएम को लगी गर्मी', चुनाव आयोग पर हमलावर हुआ विपक्ष

नई दिल्ली। सोमवार को लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान कई जगहों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं। एक के बाद एक मतदान केंद्रों से ईवीएम खराब होने के चलते चुनाव आयोग को कई जगहों पर मशीनों के साथ डेटा कलेक्ट करने वाले हार्ड ड्राइव को भी बदलना पड़ा। मतदान के दौरान भंडारा, कैराना, पालघर आदि जगहों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आईं है।

क्यों हुई ईवीएम में गड़बड़ी

चुनाव आयोग ने ईवीएम में गड़बड़ी के लिए तेज गर्मी और उमस को जिम्मेदार ठहराया है। आयोग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि 'ईवीएम के संचालन में लापरवाही, अत्यधिक गर्मी, धूप में वीवीपेट मशीनों का रखा जाना मशीनों की गड़बड़ी का संभावित कारण हो सकता है।' एक तरफ जहां सत्ता पक्ष चुनाव आयोग के दावे को लेकर संतुष्ट है वहीं विपक्ष ने चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार किया है।

रमेश बाबू : आंध्र की जीवन रेखा है पोलावरम परियोजना, इसे रोकना राज्‍य के लिए अहितकारी

सपा, रालोद और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल और बाद में भाजपा नेताओं ने मतदान के दौरान ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनों में गड़बड़ी का मामला आयोग के सामने उठाया। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया है कि ईवीएम में गड़बड़ी की सभी शिकायतों की जांच की जा रही है। गड़बड़ियों के मूल कारण का पता लगाकर चुनाव वोटिंग को बेहतर बनाने का वादा किया है। आयोग ने आश्वस्त किया है कि वीवीपेट से जुड़ी शिकायतों की पुष्टि करने के बाद पुनर्मतदान की मांग पर फैसला किया जाएगा।

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर चुनाव को ईवीएम के जरिये फिक्स करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 'लगता है ईवीएम को वहीं जयादा गर्मी लगी जहां बीजेपी को हार का डर था।'

सुषमा ने इशारों में अमरीका को दिया संदेश, कहा- ईरान पर केवल यूएन प्रतिबंधों को मानेगा भारत

निशाने पर चुनाव आयोग

इससे पहले भी विपक्ष कई बार ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग को घेर चुका है। हालांकि ईवीएम खराब होने की खबरें महाराष्ट्र से अधिक रहीं लेकिन सबसे अधिक रार यूपी की कैराना सीट को लेकर ईवीएम खराब होने को लेकर हुआ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि "आज कहा जा रहा है कि गर्मी के कारण ईवीएम मशीन काम नहीं कर रही है, कल कहेंगे बारिश और ठंड की वजह से ऐसा हो रहा है। कुछ लोग जनता को लाइन में खड़ा रखकर अपनी सत्ता की हनक दिखाना चाहते हैं। हम पेपर बैलेट वोटिंग की मांग को एक बार फिर दोहराते हैं।"

बड़ी खबरें

View All

राजनीति