फडणवीस ने 1976 के दौर और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। फडणवीस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के पोते भी उसी तरह की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "शराब वही है, बस बोतल बदल गई है।"