मेरठ

निकाह पढ़वाने के लिए काजी इंतजार कर रहे थे दूल्हे का, तभी मुंह पर कपड़ा बांधकर आयी एक युवती…

दुल्हन पक्ष के लोगों ने थाने में किया हंगामा, फिर बदल गया पूरा दृश्य

2 min read
May 13, 2018

मेरठ। दूल्हा सेहरा बांधकर बारात लेकर चलने के लिए तैयार था। दूसरी तरफ लड़की के घर पर मंडप तैयार था और काजी निकाह पढ़वाने के लिए दूल्हे का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक युवती मुंह पर कपड़ा बांधकर दुल्हन के घर जा धमकी और दुल्हन के मां-बाप से बात करने पर जोर देने लगी। दुल्हन के मां-बाप ने जब युवती से बात की तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद तो मामला आगे बढ़ता चला गया। बात बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गर्इ।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: आंधी तूफान के बाद हुई बारिश तो मौसम हुआ सुहावना

ये भी पढ़ें

वेस्ट यूपी में अब बिजली चोरी करते ही पकड़ लिए जाएंगे, यह फुल प्रूफ प्लानिंग हुर्इ तैयार

यह था मामला

लिसाड़ी गेट थानान्तर्गत इस्लामाबाद निवासी एक युवती का निकाह 2013 में नटेशपुरम निवासी एक वकील के साथ हुआ था। बताते हैं कि युवक सेल्स टैक्स वकील है। निकाह के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया और युवती ने वकील पति के खिलाफ फैमिली कोर्ट में घरेलू हिंसा, मासिक खर्चा और प्रताड़ना को लेकर मुकदमा दर्ज करा दिया। युवती के वकील पति ने मुकदमा दर्ज होने के बाद शास्त्रीनगर सेक्टर-10 में एक नया मकान खरीदा और दूसरे निकाह की तैयारी में जुट गया।

दूसरे निकाह से पहले हो गया ड्रामा

गुपचुप तरीके से निकाह कर रहे वकील युवक की बारात जानी थी, उसका निकाह शाहपीर गेट के पूर्वा इलाही बख्श निवासी एक युवती के साथ हो रहा था। पति की गुपचुप तरीके से हो रहे निकाह की जानकारी पूर्व पत्नी को हो गई। युवती भरी दोपहरी की गर्मी में ही दुल्हन के घर पहुंच गई। बताया कि जिससे शादी की जा रही है, वो पहले से शादीशुदा है और बच्चे भी हैं। दुल्हन के परिजनों को ये पता नहीं था कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है। इसके बाद युवक की पत्नी और दुल्हन पक्ष के लोग नौचंदी थाने पहुंच गए। थाने में हंगामा हुआ। पुलिस दूल्हे वकील को थाने ले आई। यहां युवक ने बताया कि पत्नी को तलाक दे दिया है। वहीं दूसरी ओर, महिला ने बताया कि उनका केस कोर्ट में चल रहा है और अभी कोई तलाक नहीं हुआ है। दूसरी ओर जिस युवती से वकील युवक निकाह की तैयारी कर रहा था, उस युवती ने खुद ही युवक से निकाह करने को मना कर दिया।

ये भी पढ़ें

सर्इदा खातून की इस बहादुरी को सलाम, जिससे डर गया था वन विभाग उसने पलक झपकते ही कर दिखाया यह काम
Published on:
13 May 2018 12:16 pm
Also Read
View All