मेरठ

Amarnath Yatra-2021: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से हुई शुरू

Highlights- Amarnath Yatra 2021 के लिए पीएनबी और यस बैंक की शाखाओं में होगा पंजीकरण- आगामी 28 जून से 22 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा- बालटाल और पहलगाम दोनों रूट से होगा संचालन
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2021, 12:39 PM IST
Feature image

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ के दर्शन के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू हो गया है। मेरठ में पीएनबी और यस बैंक की शाखाओं में इसके लिए पंजीकरण किया जा रहा है। 56 दिवसीय अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2021) पहलगाम और बालटाल मार्गों से 28 जून को शुरू होगी और 22 अगस्त को समाप्त होगी। यात्रा के दौरान सभी प्रकार के कोविड-19 (Covid 19) प्रोटोकॉल लागू होंगे और सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

पीएनबी शास्त्रीनगर के मैनेजर राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए प्रक्रिया के बारे में विवरण, आवेदन पत्र और बैंक की शाखाओं की सूची पूरे पते के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिकृत डॉक्टरों या चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र ही पंजीकृत बैंक शाखाओं में स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। बिना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के यात्रा का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अमरनाथ गुफा बहुत ऊंचाई पर स्थित है और यात्रा कठिन है। इसलिए चिकित्सीय प्रमाण पत्र जरूरी है। अमरनाथ यात्रा-2021 के लिए 15 मार्च के बाद जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही वैध होंगे। पंजीकरण करने के लिए जिन नियमों का पालन करना होगा, उनके बारे में जानकारी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी गई है।

इनका नहीं होगा पंजीकरण

13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के लोग और छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस वर्ष की यात्रा के लिए कोविड-19 मानदंडों के अनुसार पंजीकृत नहीं किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला