मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के महीने में आम तौर पर औसत अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है। मोदीपुरम स्थित कृषि विभाग के मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि दिन में मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का आसमान साफ रहेगा और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मेरठ में इस समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है, जो कि दिन में दोपहर के समय कुछ बढ़ सकता है।