मेरठ

हिंदू बनकर विधवा महिला से की शादी, जब खुला राज तो तलाक की धमकी देकर घर से निकाला

पत्नी ने धर्मातरण से किया इंकार तो तलाक की धमकी दे घर से निकाला। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची पीड़िता की नहीं हुई कोई सुनवाई। एसएसपी आफिस पहुंचकर पीड़िता ने लगाई फरियाद।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2021, 12:36 PM IST
illicitrelationship-1609078440.jpg

मेरठ। संप्रदाय विशेष के युवक ने हिंदू बनकर विधवा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद उससे मंदिर में जाकर हिंदू रीतिरिवाज से शादी कर ली। पत्नी को पति के असली धर्म के बारे में पता चला तो उसने इस पर विरोध जताया। आरोपी ने उल्टे महिला पर ही धर्मातरण का दबाव डाला। महिला ने जब धर्मांतरण से मना कर दिया तो आरोपी ने उसको तलाक की धमकी देते हुए मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित थाने पहुंची और आपबीती बताई। आरोप है कि उसकी थाने में न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई की। पीड़ित महिला ने एसएसपी आफिस पहुंचकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है।

दरअसल, पूरा मामला थाना परतापुर क्षेत्र के एक गांव का है। जहां निवासी महिला के अनुसार उसके पति की 4 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसको पहले पति से एक बेटा है। इसी बीच फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र के बिटवारा गांव निवासी विशेष संप्रदाय के युवक ने हिंदू बनकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने उसके साथ मंदिर में हिदू रीतिरिवाज के अनुसार शादी की। इसके बाद वो युवक के साथ परतापुर में किराये के मकान में रहने लगे। धीरे—धीरे उसे अपने पति की हकीकत और उसके संप्रदाय विशेष के बारे में पता चलने लगा। उसके पति के पास आने वाले लोगों को देख वह समझ गई कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसे लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई।

आरोप है कि युवक ने उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसे महिला ने मना कर दिया। पहले पति की मृत्यु के बाद मिली नगदी और जेवरात भी आरोपी ने हड़प लिए और महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने परतापुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता एसएसपी आफिस पहुंची। सीओ कार्यालय रूपाली राय का कहना है कि महिला ने आरोपित पर हिंदू बनकर शादी करने के आरोप लगाए हैं। परतापुर थाना प्रभारी नजीर अली खान से मामले में बात की गई है। जांच के बाद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला