8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपना दल एस विधायक आरके वर्मा डेंगू संक्रमित

- प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज सीट से अपना दल एस के बागी विधायक के घर डेंगू ने दस्तक दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Sep 2021, 12:27 PM IST

अपना दल एस विधायक आरके वर्मा डेंगू संक्रमित

अपना दल एस विधायक आरके वर्मा डेंगू संक्रमित

प्रतापगढ़. यूपी में इस वक्त डेंगू और वायरल बुखार ने कहर बरपा रखा है। प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज सीट से अपना दल एस के बागी विधायक के घर डेंगू ने दस्तक दी है। अपना दल विधायक आरके वर्मा के डेंगू से संक्रमित हो गए हैं। विधायक का प्रयागराज के सोरांव स्थित उनके ही नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। विधायक के समर्थक ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

पूरे प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। केवल फिरोजाबाद में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है। मथुरा में 17, मैनपुरी में तीन, कासगंज में दो लोग डेंगू और वायरल का शिकार हो चुके हैं। गोंडा में प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा मरीज संदिग्ध बुखार से पीड़ित अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। कानपुर में वायरल बुखार के कारण सात दिन में 10 लोगों की मौत हो गई।

प्रतापगढ़ में डेंगू के दो मरीज पहले भी मिल चुके है। स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के चलते डेंगू और वायरल फीवर पैर पसार रहा है। अपना दल विधायक आरके वर्मा के डेंगू से संक्रमित होने की सूचना पर प्रतापगढ़ स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और प्रशासन सचेत हो गया है। नालियां साफ की जा रही है। और दवाओं के छिड़काव का आदेश दिया गया है।

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट, जानें लखनऊ में आज का रेट