मेरठ

लेडी सिंघम के यहां बीते 296 दिन इन्हें बहुत याद आएंगे

बाल्य देखभाल अवकाश पर गर्इं, यहां उनका चार्ज सभांलेंगे राजेश कुमार पांडे  
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 8:29 AM IST
meerut

मेरठ। मेरठ की युवतियों को नया आत्मविश्वास, महिला पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण के नए तौर-तरीके सिखाने के साथ अपराधों पर लगाम लगाने के साथ लेडी सिंघम यहां से जा रही हैं। 296 दिन के कार्यकाल में यह जनपद उनके लिए रोजाना कसौटीभरा रहा, जिसका उन्होंने डटकर न सिर्फ मुकाबला किया, बल्कि गलत लोगों को उन्हें सही जगह तक पहुंचाया। लेडी सिंघम मंजिल सैनी ने छह जुलार्इ 2017 को मेरठ में एसएसपी का चार्ज संभाला था। उन्होंने बाल्यकाल अवकाश के लिए आवेदन किया था, जो पिछले दिनों स्वीकृत हो गया था। 'पत्रिका' ने इस संबंध में खबर भी थी। लेडी सिंघम चार महीने के बाल्य देखभाल अवकाश पर चली गर्इ हैं। अलीगढ़ में तैनात एसएसपी राजेश कुमार पांडे मेरठ के नए एसएसपी होंगे।

छात्राआें आैर महिलाआें का आत्मविश्वास बढ़ाया

लेडी सिंघम मंजिल सैनी का मेरठ में एसएसपी के तौर पर 296 दिन का कार्यकाल रहा। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्राआें आैर महिलाआें का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जमकर काम किया। उन्होंने स्कूली कार्यक्रमों में आत्मरक्षा के तरीके सिखाने समेत उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में भी काफी मदद की। पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों व युवतियों के लिए जूड़ो-कराटे व बाइक चलाना सीखने की कार्यशाला भी आयोजित करार्इ। साथ ही उनका अपने आॅफिस में रहकर ज्यादा से ज्यादा लोगों की शिकायत सुनकर उनके निराकरण करने पर जाेर रहा। जो युवती आैर महिलाएं उनके पास शिकायत लेकर पहुंची, उन्होंने इन शिकायतों पर कार्रवार्इ करते हुए समाधान के साथ इन्हें वापस भेजा।

यह भी पढ़ेंः मायावती ने भूमिहीनों को पट्टे की जमीन दिलार्इ थी, कोर्ट से जीतने के बाद भी अफसर कब्जा नहीं दिला रहे!

ये भी याद रखेंगे लेडी सिंघम के दिन

लेडी सिंघम एसएसपी मंजिल सैनी के 296 दिन राजनीतिक पार्टियों के लोगों आैर अपराधियों पर भारी पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खास सिपाही अतुल प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खास सिपाही पूर्व विधायक योगेश वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ करके उन्होंने अपराधियों को जनपद में अपनी मौजूदगी का अहसास जरूर कराया। दो अप्रैल को हुए शहर में उपद्रव पर न सिर्फ लगाम कसी, बल्कि इसके आरोपियों को जेल तक पहुंचाया। साथ ही अन्य कर्इ बड़े मामलों में उन्होंने अपराधियों पर लगाम कसी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला