Dussehra 2022 Meerut आज मेरठ में विजयादशमी के मौके पर रावण दहन होगा। मेरठ में प्रमुख रामलीला कमेटियों ने रावण दहन की पूरी तैयारी कर ली है। कहीं पर रावण को रिमोट से दहन किया जाएगा तो कहीं श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध होगा उसके बाद लंकापति को दहन किया जाएगा। मेरठ के भैसाली मैदान में इस बार सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर रावण आएगा। उसकी आंख से अंगारे निकलेंगे और वह श्रीराम से युद्व करेगा।
Dussehra 2022 Meerut बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव विजयदशमी पर्व आज पूरे मेरठ सहित देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज विजयादशमी के दिन रावण दहन की परंपरा सदियों पुरानी हैं। मेरठ में शहर से देहात तक करीब 18 स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले दहन किए जाएंगे। रावण के पुतले की अधिक ऊंचाई 120 फुट तक है। इसके बाद 105, 90 और कहीं पर 80 फुट ऊंचा रावण का पुतला देखने को मिलेगा। रावण के साथ कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई 100, 90, 80 और 60 फुट तक रखी गई हैं। दशानन के पुतले को सात घोड़ों के रथ पर सवार किया हैं। रावण के पुतले की बड़ी बड़ी मूंछे बनाई है। इस बार रावण दहन के समय रावण की आंखों से अंगारे निकलेंगे और आग का झरना भी बहेगा। रावण के विशालकाय पुतले को जलाने के लिए बम लगाए है। दशहरे पर विशेष आतिशबाजी करने वालों को जयपुर से बुलाया है।
श्रीरामलीला कमेटी भैंसाली मैदान
भैसाली मैदात में 120 फुट ऊंचा रावण,110 फुट ऊंचा कुंभकर्ण और 100 फुट ऊंचा मेघनाद का पुतला है। रावण सात घोड़ों पर सवार होगा। भव्य आतिशबाजी और मेला रावण दहन का समय रात 10.00 बजे रहेगा। श्रीरामलीला कमेटी मेरठ शहर में 150 साल से रावण दहन कार्यक्रम हो रहा है। यहां पर 120 फुट ऊंचा रावण,60 फुट ऊंचा कुंभकर्ण,60 फुट ऊंचा अहिरावण,60 फुट ऊंचा मेघनाद का पुतला है। दो घंटे तक लगातार होगी।
रिमोट कंट्रोल से बहुरंगी आतिशबाजी की जाएगी। 10 हजार पटाखों की लड़ियां छोड़ी जाएगी। रावण दहन का समय: रात 9.00 बजे है। सूरजकुंड रामलीला कमेटी में 40 साल से रावण दहन हो रहा है। यहां पर 105 फुट ऊंचा रावण है। जबकि 100 फुट ऊंचा कुंभकर्ण और 95 फुट ऊंचा मेघनाद का पुतला है। इलेक्ट्रिक पटाखों से एक घंटे तक लगातार रंग बिरंगी आतिशबाजी होगी। रावण दहन का समय रात 9 बजे रखा गया है।