मेरठ

ITR Alert: आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए जारी किए जरूरी निर्देश, अब इस तारीख तक कर सकेंगे रिटर्न फाइल

Income Tax Return Filing: आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि को आगे बढाए जाने से आयकर रिटर्न भरने वालों को राहत मिली है। वहीं आयकर विभाग के नए साफ्टवेयर ने भी काम करना शुरू कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2021, 11:11 AM IST
itr_filing.jpg

Income Tax Return Filing: आयकर विभाग ने करदाताओं से वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपने आयकर रिटर्न (आइटीआर) जल्द से जल्द दाखिल करने के लिए कहा है। नए आइटी पोर्टल पर अब बड़ी आसानी से आइटीआर दाखिल किए जा रहे हैं। आयकर अधिवक्ता संजीव कुमार ने बताया कि अब साफ्टवेयर भी बेहतर काम कर रहा है। वहीं विभाग के अनुसार नए आइटी पोर्टल पर आ रही ज्यादातर कठिनाइयां अब दूर कर ली हैं। उन्होंने बताया कि अब सभी आइटीआर अब ई-फाइलिंग के लिए उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि नया साफ्टवेयर काफी उत्साहजनक परिणाम दे रहा है। इसके माध्यम से आइटीआर इलेक्ट्रानिक तरीके से सत्यापित किए जा रहे हैं। सत्यापन आधार कार्ड आधारित वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के माध्यम से हो रहे है। उन्होंने बताया कि अब आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर हो गई है। आयकर विभाग ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया कि नए साफ्टवेयर के लागू होने के बाद उसमें कई महीने तक समस्याएं आ रही थी। इसके बाद इस समस्या को दूर किया गया और अब ये बेहतर तरीके से काम कर रहा है इसलिए आयकर रिर्टन भरने की तिथि को बढ़ाया गया है।

उल्लेखनीय है कि आधार-ओटीपी से ई-सत्यापन समेत इसके अन्य तरीके बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस सत्यापन के बाद ही आयकर विभाग रिटर्न के पात्र करदाताओं को उनके बैंक खातों में रिटर्न की रकम जारी करता है। सत्यापित आइटीआर-1 व आइटीआर-4 की प्रोसेसिंग जारी है। इसके तहत अब तक वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कई लाख मामलों में रिटर्न जारी किया जा चुका है। वहीं, आइटीआर-2 व आइटीआर-3 की प्रोसेसिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

बता दें कि पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 थी। जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों को तीन महीने का अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया गया है। आइटी कंपनी इन्फोसिस के तैयार किए गए इनकम टैक्स के नए पोर्टल में खराबी के कारण इस बात का अंदाजा पहले से लगाया जा रहा था कि आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ाई जा सकती है।

इनकम टैक्स विभाग ने नया पोर्टल लांच किया है और इसमें लगातार दिक्कतें आ रही है जिसकी वजह से करदाताओं के लिए आइटीआर फाइलिंग प्रोसेस पूरा करना मुश्किल हो गया है। इस साल सरकार ने दूसरी बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख बढ़ाई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला